Header Ads

40 में 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट ने की थी शादी, अब 44 में बनेंगी जुड़वां बच्चों की मां


44 साल की डायना हेडन प्रेग्नेंट हैं आने वाले दिनों में वे जुड़वां बच्चों को जन्म देंगी।

'बिग बॉस-2'(2008) का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस डायना हेडन दोबारा से प्रेग्नेंट हैं। खास बात ये है कि 44 साल की डायना इस बार जुड़वां बच्चों को जन्म देंगी। करीब 3 साल पहले उन्होंने एग्स फ्रोज(सुरक्षित रखे गए अंडाणुओं) कराए थे उन्हीं की मदद से जल्द वे दोबारा मां बनेंगी। बता दें, 'बिग बॉस' में डायना बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं और 13 वे हफ्ते में शो से एविक्ट हो गई थीं।

- 1997 में मिस वर्ल्ड बनकर चर्चा में आईं डायना ने 2003 में फिल्म 'तहजीब' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
- बाद में वे 'अब बस'(2003), 'ओथेलो: अ साउथ अफ्रीकन टेल'(2006) जैसी फिल्मों और 'होल्बी सिटी'(2003) टीवी सीरीज में भी नजर आईं, लेकिन कोई खास बात नहीं बनीं।

- एक्टिंग वर्ल्ड में कोई खास मुकाम न बना सकीं डायना ने 13 सितंबर 2013 को अपने ब्वॉयफ्रेंड कॉलिन डिक(Collin Dick) से शादी कर ली।

- शादी के वक्त डायना की उम्र 40 साल थी(1 मई 1973 जन्म)। बता दें, उनके पति कॉलिन डिक लॉस वेगास(US) के रहने वाले हैं और मुंबई में एक इंटरनेशनल एनजीओ के साथ काम करते हैं।

डायना ने आठ साल पहले भी फ्रोजन एग्स कराए थे जिससे वे पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं।
- उन्होंने इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर नंदिता पलशेतकर की देखरेख में जनवरी 2016 में एक बेटी को जन्म दिया था।
- अभी भी डायना की प्रेग्नेंसी की नंदिता ही हैंडल कर रही हैं।
- बता दें, डायना अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं क्योंकि वे इस बार ट्विंस को जन्म देने जा रही हैं।