भुवी की बहन ने डिसाइड किया है भाभी का ये खूबसूरत लुक
भुवनेश्वर अपनी चाइल्डहुड फ्रेंड से शादी की। जब दोनों की पहली मुलाकात हुई तो भुवी 13 और नूपुर नागर 11 साल की थीं।
23 नवंबर को भारतीय स्टार क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और नूपुर नागर शादी के बंधन में बंध गए। 22 नवंबर को हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई थी। गुरुवार को भुवी की घुड़चढ़ी गंगानगर स्थित जीपी-44 उनके घर से ही हुई और दिन में शादी का प्रोग्राम रखा गया। भुवी के संगीत का फंक्शन मेरठ स्थित होटल ब्रॉडवे इन में महिला संगीत हुआ था, इसमें रिश्तेदारों के साथ भुवी और उसके दोस्तों ने खूब धमाल मचाया।
- पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, भुवी की बड़ी बहन रेखा अधाना ने दूल्हा-दुल्हन की ड्रेस सिलेक्ट की। दुल्हन नूपुर ने रेड और ग्रीन कलर का लहंगा पहना। वहीं, दूल्हा भुवनेश्वर गोल्डन कलर की शेरवानी में हैं, जिसे कोलकाता के डिजाइनर से बनवाया गया है। भुवी की मोजड़ी और पगड़ी भी कोलकाता से डिजाइन होकर आई।
- दोपहर 12 बजे के करीब उनकी घुड़चढ़ी की रस्म हुई। रस्म के बाद वे घोड़ी से उतरकर अपनी BMW कार में बैठे और बरात होटल के लिए रवाना हुई।
- बता दें कि भुवनेश्वर अपनी दोस्त नूपुर से शादी कर रहे हैं। उनकी होने वाली वाइफ ग्रेटर नोएडा में एक एमएनसी में जॉब करती हैं।
- घुड़चढ़ी के बाद शुरू हुई बरात में भुवनेश्वर के पिता किरनपाल सिंह ने जमकर डांस किया। बरात में आगे परिवार की महिलाएं डांस करती नजर आईं।
जब दोनों की पहली मुलाकात हुई तब भुवी 13 और नूपुर नागर 11 साल की थीं।
- एक इंटरव्यू में नूपुर ने बताया था कि भुवी ने उन्हें सबसे पहले एक टेक्स्ट मैसेज के जरिए प्रपोज किया था। बहुत हिम्मत जुटाकर वे फेस-टू-फेस प्रपोज कर पाए थे।


Post a Comment