Header Ads

'..लाफ्टर चैलेंज' में पहुंचे कपिल शर्मा, शूट से पहले अक्षय ने की अकेले में बात


कपिल शर्मा हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'फिरंगी' को प्रमोट करने शो 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के सेट पर पहुंचे। शूट शुरू होने से पहले कपिल ने सेट पर ही मौजूद ग्रीन रूम में अक्षय कुमार से मुलाकात की। इस दौरान शो के को-जजेस श्रेयस तलपड़े और साजिद खान भी वहीं थे। कुछ देर बाद अक्षय ने कपिल से अकेले में बात करने की इच्छा जताई। तब साजिद और श्रेयस वहां से चले गए और अक्षय करीब 15 मिनट तक कपिल से बात करते रहे। अक्षय ने क्या बात की...

- रिपोर्ट्स की मानें तो इन 15 मिनट्स में अक्षय ने कपिल से उनकी सेहत को लेकर बात की।
- साथ ही पर्सनल फ्रंट पर बुरे दौर से गुजर रहे कपिल का हौसला भी अक्षय ने बढ़ाया। ताकि उनके नए कमिटमेंट्स प्रभावित न हों।

- बाद में कपिल ने सहज तरीके से शो की शूटिंग पूरी की।
- बता दें कि 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' और कपिल का रिश्ता बहुत पुराना है। कपिल को पहचान इसी शो के तीसरे सीजन के विनर बनने के बाद मिली थी।

13 नवंबर को कपिल अक्षय कुमार के शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के सेट पर शूट के लिए जाने वाले थे। इसके लिए अक्षय और उनकी टीम सुबह जल्दी से जल्दी शूट करना चाहती थी। लेकिन कपिल की टीम ने समय सुबह 11 बजे करवाया।

- करीब 10.30 बजे सभी लोग सेट पर पहुंच गए। लेकिन कपिल कहीं नजर नहीं आ रहे थे। इतना ही नहीं, उनका फोन भी पहुंच से बाहर था।

- खास बात यह है कि दोपहर के 2 बजे तक खुद कपिल की टीम नहीं जानती थी कि वे कहां हैं।
- काफी इंतजार करने के बाद अक्षय ने कपिल के बगैर ही शूटिंग करने की सलाह दी। तब जाकर कपिल की टीम के एक मेंबर ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है।
- इसके बाद ऐन मौके पर स्क्रिप्ट में बदलाव किया गया और शो की शूटिंग की गई।

अक्षय के शो के सेट पर न पहुंचने के कारण एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में कपिल ने कहा था, "वह मेरा शो है, जहां से मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी। मैं निश्चित रूप से अपने बड़े भाई अक्षय पाजी और कंटेस्टेंट्स से मिलने वहां जा रहा हूं। इससे प्रमोशन का कुछ लेना देना नहीं है। मैं उनसे मिलने के लिए कुछ भी कर सकता हूं।"

- "मेरी उनसे बात हुई है और उन्होंने मेरी हेल्थ के बारे में चिंता भी जाहिर की है। लगातार ट्रैवलिंग और काम की वजह से थकान हो गई थी। बाकी सब ठीक है।"

कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, फिल्म को सर्टिफिकेट न मिल पाने के कारण यह अब एक दिसंबर को रिलीज हो पाएगी है।

- यह उनके करियर की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। इससे पहले 2015 में उनकी 'किस-किस को प्यार करूं' रिलीज हुई थी, जिसके डायरेक्टर अब्बास-मस्तान थे।

- 'फिरंगी' को राजीव ढींगरा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में कपिल के साथ इशिता दत्ता और मोनिका गिल भी नजर आएंगी।