लड़की को बीच सड़क से घसीटते हुए ले गए पुलिसकर्मी, ये थी वजह
सड़क पर लावारिस पड़ी एक विक्षिप्त युवती को पुलिसकर्मी घसीटते हुए अस्पताल परिसर में ले गया। इस नजारे को जिसने भी देखा देखता ही रह गया। यह घटना मध्य प्रदेश के दमोह जिले की है, जहां शुक्रवार को पुलिसकर्मी की अमानवीयता का एक दृश्य देखने को मिला।
-लोगों की माने तो सड़क पर लेटी लावारिस युवती को पुलिसकर्मी घसीटते हुए अस्पताल परिसर के अंदर ले गए। युवती की उम्र लगभग 18 साल होगी।
-दरअसल गुरुवार की रात किल्लाई नाका रोड पर बाइक की टक्कर से विक्षिप्त युवती सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई थी।
-सूचना के बाद मौके पर पहुंची निर्भया टीम ने युवती को वाहन में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया था।
-लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान युवती परिसर में ही यहां-वहां भाग रही थी। जिसे दोबारा अंदर पहुंचाया गया था।
-लेकिन सुबह वही युवती जिला अस्पताल के सामने काफी देर से सड़क पर लेटी थी, जिसे पुलिसकर्मी घसीटते हुए अस्पताल परिसर में ले गए।
-इस दौरान युवती कहती रही कि वह खुद ही अस्पताल में चली जाएगी, लेकिन पुलिसकर्मी ने उसकी एक न सुनी।
-वहीं, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया।


Post a Comment