Header Ads

​सामने आया बिग बॉस कंटेस्टेंट अर्शी का ये सच, पिता ने खोले बेटी के कई राज






बिग बॉस 11' में कन्ट्रोवर्सी में घिर चुकीं अर्शी खान भोपाल की रहने वाली हैं। अर्शी किसी भी कीमत पर लाइम लाइट में रहना चाहती हैं। इसके लिए वो झूठ का सहारा तक ले रही हैं। अर्शी का पूरा परिवार भोपाल में रहता है। साल 2015 में अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए वे भोपाल आईं थीं। इस दौरान वे अपने पूरे परिवार के साथ नजर आईं थी। उसने यहीं से एक्टिंग की शुरुआत की थी। अर्शी ने शो में यह भी कहा था कि वे अफगानिस्तान से हैं लेकिन असल में वो भोपाल के जहांगीराबाद की रहने वाली हैं ।


-मां नाद्रा ने कहा कि अर्शी पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी है। उसकी उम्र 26 साल है, लेकिन खुद अर्शी ने जिन डॉक्यूमेंट के आधार पर मेयो में एडमिशन लिया था , उसमें 10वीं की रिजल्ट में उनकी बर्थ - डेट 29 जुलाई 1986 लिखी है। यह जानकारी एडमिशन फार्म में खुद अर्शी ने भरी थी। इस आधार पर उनकी उम्र 31 साल 3 माह 22 दिन है।



-भोपाल की जहांगीराबाद की तंगगलियों के इसी घर में अर्शी के माता-पिता और उसके चार भाई रहते हैं। यह घर अर्शी के दादा ने ही बनवाया था।



- अर्शी ने पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से शादी और गर्भवती होने का दावा किया था।।


- इस मामले में शाहिदी अफरीदी को सफाई देनी पड़ी थी, लेकिन अर्शी की मां नाद्रा सुल्तान शुरू से जानती थीं कि ये पब्लिसिटी स्टंट था।


- नाद्रा और उनके भाई फरहान खान ने बताया अर्शी ने एक न्यूज चैनल पर इस बात को स्वीकारा था कि ये खबरें गलत हैं।



- अर्शी ने मेयो कॉलेज से फीजियोथेरेपी की पढ़ाई की है। कॉलेज संचालक डॉ. अशोक जायसवाल कहते हैं कि अर्शी ने २००५, से 2011 तक पढ़ाई की।


- उनका कोर्स साढ़े चार साल का था। अर्शी पिता के साथ एडमिशन कराने आई थीं। उस समय अर्शी ने कहा था वह परिवार के दबाव में एडमिशन ले रही हैं, लेकिन वह मॉडल बनना चाहती हैं।


- पढ़ाई के बाद अर्शी ने दो साल तक रॉयल मार्केट स्थित एलबीएस नर्सिंग होम में नौकरी की। वह 2014 में मुंबई चली गईं थीं।