बाहुबली से पहले इन फिल्मो ने बनाया 500 करोड़ का रिकॉर्ड
95 सालो में ऐसी फिल्म नहीं बन पाई थी जिसकी कमाई 100 करोड़ रुपये के पार हो जाए. लेकिन यह सिनेमा है भाई जाने कब किसे कौन सा पंख लग जाए कुछ कहा नहीं जा सकता ऐसा ही एक सुनहरा पंख भारतीय सिनेमा को भी लगा साल 2008 से भारतीय सिनेमा की पूरी काया ही पलट गई. अब तो भारतीय फिल्में 100 से 200,400 करोड़ रूपये की कमाई भी करने लगीं है. इतनी कमाई होने के बाद अब एक ट्रेंड सा बन गया है 500 करोड़ रूपये कमाई करने वाली फिल्में बनने का.
इतनी कमाई होने का कारण 2007 में बड़ी ही तेजी से बने मल्टीप्लेक्स कीवजह से हुआ. क्यों की जितने ज्यादा मॉल थे उससे अधिक मल्टीप्लेक्स बनने लगे थे. इन मल्टीप्लेक्स में फिल्मो की टिकटों की कीमत में भी बढ़ोतरी होने लगी. आज हम आपको उन फिल्मो के बारे में बताएँगे जिन्होंने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और 500 करोड़ रुपये कमाने का आकड़ा भी छुआ.
दंगल (2016)
जिस तरह आमिर खान की फिल्म दंगल कमाई के मांमले में सारे रिकॉर्ड तोड़ती ही जा रही है.जिसे देखकर ऐसा कहा जा रहा है की फिल्म दंगल भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है. भारत में हिन्दी संस्करणों से होने वाली कमाई के मामले में फिल्म दंगल सबसे आगे निकल गई है.
कहा जा रहा है की बॉलीमूवीरिव्यूज के अनुसार फिल्म दंगल की कुल कमाई 625 करोड़ के पार पहुंच गई है. इसमें विदेशों से होने वाली कमाई को जोड़ा गया है. आमिर खान ही वह एक्टर थे जिन्होंने सबसे पहली बार 100 करोड़ फिल्म गजनी से और पहली बार 200 करोड़ 3 इडियट्स 2009 के रिकॉर्ड अपने नाम किये थे.
पीके (2014)
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. आईएमडीबी के अनुसार इस फिल्म ने कुल 741 करोड़ रुपये की कमाई अर्जित की थी. कमाई के मामले में यदि देखा जाए तो इस फिल्म को आजतक कोई भी पछाड़ नहीं पाया है. फिल्म पीके ने घरेलू बाजार से करीब 450 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 1 साल के बाद जब इस फिल्म को चीन में रिलीज किया गया तो वहां भी फिल्म ने अपार सफलता हासिल करते हुए 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
सुल्तान ( 2016)
ईद के मौके पर भाईजान अपने चाहने वालो को हर साल फिल्म के माध्यम से ईदी देते है 2016 में भी सलमा खान ने अपने फेन्स को फिल्म सुल्तान के माध्यम से ईदी दी थी . सलमान की सुलतान ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म सुलतान के हिन्दी संस्करण ने सिर्फ भारत में ही 301 करोड़ का व्यापर किया था. विश्वभर के सिनेमाघरों से इस फिल्म की कुल कमाई 625 करोड़ हुई थी.
बजरंगी भाईजान (2015)
प्रभास की फिल्म बाहुबली और सलमान की बजरंगी भाईजान महज 15 दिन के अंतराल पर सिनेमाघरों में आई थीं. बजरंगी भाईजान बाहुबली से पहले रिलीज हुई थी. इसके बावजूद दोनों फिल्मों ने रिकॉर्ड कमाई की. यह फिल्म भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे अधिक कमाई करने वाली मुख्य फिल्मों में से एक हैं. जानकारी के अनुसार फिल्म बजरंगी भाईजान ने 603 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया था.जिसमे घरेलू बॉक्स ऑफिस से 424 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी.
बाहुबली (2015)
यह फिल्म में सबसे अधिक लागत लगाईं गई थी इस फिल्म का बजट 250 करोड़ बताया गया था. फिल्म बाहुबली ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 587 करोड़ से भी अधिक की कमाई की. हालांकि यह फिल्म दक्षिण भारत की थी. इसलिए यह दूसरी फिल्मो की तुलना में ज्यादा दर्शकों तक पहुंच पाई. बाहुबली के हिन्दी संस्करण ने करीब 100 करोड़ से अधिक का व्यवसाय किया था. घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करे तो इस फिल्म ने 512 करोड़ रुपये का व्यापर किया था. देखा जाए तो फिल्म बाहुबली भारत में कमाई करने वाली फिल्मो में अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है.
धूम 3 (2013)
बॉलीवुड फिल्मों की वर्ल्डवाइड कमाई में 500 का आकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बनी थी धूम सिरीज का तीसरी पाट धूम 3 जो यशराज बैनर तले बानी थी.जानकारी के अनुसार धूम 3 ने भारतीय सिनेमाघरों से 345 करोड़ रूपये और विदेशों से करीब 191 करोड़ का व्यवसाय किया था.तो कुल मिलाकर धूम 3 ने 536 करोड़ रूपये की कमाई की थी.


Post a Comment