Header Ads

साल की हैं पूनम ढिल्लों की बेटी, जीती हैं ऐसी ग्लैमरस लाइफ


गुजरे जमाने की पॉपुलर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा हाल ही में 22 साल की हो गईं। 15 नवंबर, 1995 को मुंबई में जन्मीं पलोमा फिलहाल जमनाबाई नरसी स्कूल से पढ़ाई कर रही हैं। पलोमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो कभी अपनी मां के साथ तो कभी फ्रेंड्स के साथ अक्सर इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करती हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट वेकेशन, पार्टी और हॉलिडे फोटोज से भरा हुआ है।

त्रिशूल (1978), काला पत्थर (1979), नूरी (1979) जैसी फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस पूनम ने 1988 में फिल्म प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया से शादी की थी। हालांकि, 1997 में दोनों अलग हो गए थे। जोड़ी के दो बच्चे हैं अनमोल और पलोमा। दोनों बच्चों में बेटी छोटी है।

पूनम ढिल्लों ने महज 16 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। कहा जाता है कि पूनम का एक फोटो मैग्जीन में देखने के बाद यश चोपड़ा ने उन्हें फिल्म 'त्रिशूल' में काम करने का ऑफर दिया था। बाद में उन्होंने 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।