शो में साथ काम करते-करते हुआ प्यार, अब शादी कर रहा ये टीवी कपल
टीवी कपल स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
टीवी शो 'मेरी आशिकी तुमसे ही' के कपल स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में स्मृति की गर्ल्स गैंग ने बैचलर पार्टी होस्ट की। इस पार्टी की फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वे फ्रेंड्स के साथ मस्ती करतीं नजर आ रही हैं।
- बात अगर दोनों की पहली मुलाकात की करें तो ये टीवी शो 'मेरी आशिकी तुमसे ही'(2014-16) के सेट पर मिले थे।
- रील लाइफ में कपल का रोल प्ले करते-करते इनके बीच दोस्ती और फिर प्यार हो गया।
- करीब एक साल डेटिंग के बाद 2017 में कपल ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर मई 2017 में सगाई की थी। जिसमें चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे।
कम ही लोग जानते हैं कि गौतम ‘बिग बॉस’ फेम मंदाना करीमी के देवर हैं।
- जानकर हैरानी होगी कि इस शादी में मंदाना को न्यौता नहीं दिया गया है।
- एक लीडिंग वेबसाइट के मुताबिक “जब मंदाना और उनके पति गौरव गुप्ता के रिश्तों के बीच उथल पुथल की स्थिति बनी, तब ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि मंदाना स्मृति को नापसंद करती हैं।"
- खबरें तो ये तक आईं कि उन्होंने गौरव से ये शादी करने के लिए भी मना किया था।


Post a Comment