दूल्हा बने भुवनेश्वर कुमार, शादी की रस्मों में जमकर नाचीं बहन और पिता
भुवनेश्वर कुमार की 23 नवंबर को शादी है। इस वजह से वो 24 नवंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।
इंडियन क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार आज शादी कर रहे हैं। उनकी शादी नूपुर नागर से हो रही है। 20 नवंबर को ही भुवनेश्वर श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता से टेस्ट मैच खेलकर लौटे हैं। शादी की वजह से वो 24 नवंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में शामिल नहीं होंगे। 22 नवंबर को भुवनेश्वर की हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्म हुई। इसमें उनकी बहन जमकर एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।


Post a Comment