Header Ads

शादी के 15 साल बाद अलग हो रहा ये TV कपल, इस शो में बने थे भाई-बहन


टीवी का एक और कपल डिवोर्स ले रहा है। ये कपल है किरण करमाकर और रिंकू। शादी के 15 साल बाद आखिरकार इस कपल ने अलग होने का फैसला लिया है। खबरों की मानें तो दोनों पिछले सालभर से अलग रह रहे हैं। दोनों का एक टीनएज बेटा है। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच ऐसे कई मुद्दें थे, जिन्हें वे सॉल्व नहीं कर पाए और आखिर में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। नेक्सा न्यूज़ से बातचीत में किरण ने कन्फर्म किया है कि वे वाइफ रिंकू ने अलग हो रहे हैं और ये दोनों का म्युचुअल डिसीजन हैं।

किरण करमाकर और रिंकू ने एकता कपूर के शो 'कहानी घर-घर की' (2000) में भाई-बहन का रोल प्ले किया था। दोनों की मुलाकात इसी सीरियल के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर अफेयर। दोनों ने शादी करने का डिसीजन लिया और मार्च 2001 में सिम्पल सेरेमनी में शादी की। दोनों ही एक्टिंग की फील्ड में सफल है। किरण, मराठी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

किरण ने बातचीत में बताया कि, ये सही है कि मैं और रिंकू पिछले एक साल से अलग रहे हैं। हम दोनों के बीच कुछ मुद्दों को लेकर समस्याएं थी, जिन पर फिलहाल मैं बात करना नहीं चाहता हूं। हम दोनों मैच्योर हैं और आपसी सहमति से ही अलग हो रहे हैं। हम ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहते हैं, जिससे हमारा बेटा प्रभावित हो।

बातचीत के दौरान किरण ने कहा, 'फिलहाल मैं हमारे डिवोर्स को लेकर भी जानकारी नहीं देना चाहता हूं। कुछ बातें पर्सनल होती है और उन्हें पर्सनल ही रहना चाहिए। अलग होने के डिसीजन के बाद मैं हमारे रिलेशन को लोकर कोई भी बात नहीं करना चाहता हूं'।

टीवी सीरियल 'ये वादा रहा' में रिंकू ने अपने किरदार के लिए सिर मुंडवाया था। उनका ये किरदार निगेटिव था। सिर मुंडवाने के निर्णय पर किरण का क्या रिएक्शन था, इस बात का जवाब देते हुए रिंकू ने बताया था, 'किरण को उनका ये आइडिया बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। जबकि मैंने कहा था कि मैं ये सिर्फ रोल के लिए कर रही हूं'।