Header Ads

सामने आया हनीप्रीत के बेडरूम का सीक्रेट, बुलेटप्रूफ कमरे में मिला ये सामान


बुधवार को इस बारे में खुलासा हुआ है कि बाबा का ये महल हाईटेक सुविधाओं से लैस था।

कोर्ट कमिश्नर एकेएस पवार द्वारा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में बाबा राम रहीम के 'गुफा' के बारे में रिपोर्ट सौंपी थी। बुधवार को इस बारे में खुलासा हुआ है कि बाबा का ये महल हाईटेक सुविधाओं से लैस था। इस गुफा को 'तेरा वास' के नाम से भी जाना जाता था। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि गुफा से बिल्कुल सटा हुआ हनीप्रीत का भी बेडरूम था।

सर्च ऑपरेशन के दौरान राम रहीम के महल में बने बेडरूम में 6 खिड़कियां है जिनमें बुलेटप्रूफ शीशे लगे हुए हैं। रूम में कई छोटी - बड़ी आलमारियां है।

- इन आलमारियों के रैक में सर्दी और गर्मी के कपड़ो के साथ ज्वैलरी, महंगी घड़ियां, रखी हुई थी। रूम में रखे बेड के पास रखी लकड़ी के दराज में मेडिसिन और रखे हुए है।

- बेडरूम के साथ चेंजिंग रूम है इसकी डेकोरेशन के लिए गमले और फ्लावर पॉट रखे हुए है। इस कमरें में लिफ्ट लगी हुई है। इसी रूम में लोहे की घुमावदार सीढ़िया है जो छत पर जाती है।

- ड्रेसिंग रूम में विदेश से इंपोर्टेड मिनरल वाटर, डिजाइनर ड्रेसेस, स्पोर्ट्स शूज, ट्रैक सूट रखे हैं। आलमारियों के रैको में कई छोटे बड़े शंख, महंगे गिफ्ट के डिब्बे सहित रजाई व ब्लैंकेट रखे हैं।

- मेन हॉल में तीन सोफा सेट प्लास्टिक चेयर, मेज है। हॉल के एक ओर पांच रूम बने हुए है जिनमें से पहला किचन है।

राम रहीम का सीक्रेट महल की फर्स्ट फ्लोर गार्डन से अटैच वहीं दूसरा फ्लोर सुरंग से जुड़ा हुआ है। सर्च ऑपरेशन के दौरान इन सुरंगों को बंद कर दिया गया था।

- बेडरूम से महिलाओं की ड्रेस, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, और कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट मिले। हो सकता है यह सभी सामान हनीप्रीत इंसान का था, जो इसी महल में रहती थी।

- एक कमरे से मसाज ऑयल भी बरामद हुआ है। हनीप्रीत राम रहीम को मसाज भी करती थी तभी उसने सुनारिया जेल के अधिकारियों से हनीप्रीत को अपने साथ रखने की इजाजत मांगी थी।

2002 में एक साध्वी ने गुमनाम चिट्ठी लिखी। इसमें बताया गया था कि कैसे डेरा सच्चा सौदा के अंदर लड़कियों का सेक्सुअल हरेसमेंट होता था। यह चिट्ठी पंजाब और हरियाणा कोर्ट को भी भेजी गई थी। इसके बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ यौन शोषण का केस शुरू हुआ और सीबीआई ने जांच शुरू की।
- 15 साल बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी करार दिया था।