कैशियर से हुई राजपाल यादव की बेटी की शादी, बॉलीवुड से नहीं हुआ कोई शामिल
कॉमेडियन राजपाल यादव की बड़ी बेटी ज्योति यादव ने 19 नवंबर को शादी कर ली है। राजपाल के पैतृक गांव कुंडरा में शादी 13 नवंबर से शादी की सेरेमनी शुरू हुईं। इस शादी में बॉलीवुड जगत से कोई शामिल नहीं हुआ। दरअसल राजपाल इस शादी की लाइमलाइट से दूर ही रखना चाहते हैं इसलिए शादी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स को ही इनवाइट किया गया। कैशियर है राजपाल यादव का दामाद...
- ज्योति की शादी आगरा के रहने वाले संदीप यादव नाम के शख्स से हुई है।
- संदीप आगरा में ही एक सहकारी बैंक में कैशियर की जॉब करते हैं।
- हाल ही में शादी की कुछ चुनिंदा फोटोज भी सामने आई हैं जिसमें ज्योति रेड एंड गोल्डन कलर के लहंगे और संदीप भी रेड शेरवानी में नजर आ रहे हैं।
- ज्योति राजपाल की पहली पत्नी करुणा की बेटी है।
- दरअसल राजपाल यादव ने दो शादियां की हैं उनकी पहली पत्नी करूणा अब इस दुनिया में नहीं हैं।
- ज्योति के जन्म के वक्त ही उनकी मां करुणा की मौत हो गई थी।
- मां के निधन के बाद ज्योति करीब 15 साल तक कुंडरा में ही रही, लेकिन पिछले 5 साल से वो पापा के साथ मुंबई में रह रही थी।
- राजपाल ने 10 जून 2003 को उम्र में 9 साल छोटी राधा से दूसरी शादी(लव मैरिज) की थी। दोनों की हनी नाम की बेटी भी है।
- बता दें, राजपाल 'हीरो' फिल्म की शूटिंग के लिए कनाडा गए थे, जहां कॉमन फ्रेंड प्रवीण डबास के जरिए उनकी राधा से मुलाकात हुई थी।

Post a Comment