Header Ads

डॉगी के साथ जंगल में गई थीं 2 लड़कियां, बाद में मिली सिर्फ ये चीजें


शल नेटवर्किंग साइट 'रेडिट' पर इन दिनों 2014 में हुई एक घटना को लेकर बहस छिड़ी हुई है। बहस छुट्टियां मनाने निकली दो लड़कियों के बारे में हो रही है जो अब तक लौटकर नहीं आई हैं। उनके पैरेंट्स अब भी अपनी बेटियों के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि उनके वापस लौटकर आने की कितनी संभावना है।


नीदरलैंड्स की रहने वालीं दो लड़कियां क्रिस और लिसेन छुट्टियां बिताने के लिए पनामा गई थीं। पनामा में शुरू के दो हफ्ते उन्होंने जगह को एक्स्प्लोर करने में निकाल दिए थे। लेकिन 1 अप्रैल 2014 की रात में दोनों एक डॉगी के साथ होटल से बाहर निकलीं लेकिन फिर कभी लौटकर वापस नहीं आईं। हालांकि वे जिस डॉगी को लेकर गई थी, वह रात को ही वापस आ गया था। होटल वालों ने अगले दिन सुबह तक लड़कियों के लौटने का इंतजार किया, लेकिन वे नहीं आईं।

पनामा में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को जंगल में मिला एक बैग दिया। उसमें कुछ पैसे, चश्मा, कैमरा, कपड़े और दो फोन थे। फोन मिलते ही पुलिस ने छानबीन करनी शुरू कर दी। फोन से पता चला कि क्रिस और लिसेन ने पनामा की पुलिस को 77 बार कॉल लगाने की कोशिश की, लेकिन सिग्नल न होने के कारण कोई भी कॉल लग नहीं पाया।

पुलिस को फोन से उनकी ट्रिप की कुछ फोटोज मिली। एक फोटो में ऐसा दिखाई दे रहा था जैसे जंगल में उन दोनों का सामान बिखरा पड़ा हो और एक अन्य फोटो में ऐसा नजर आ रहा था जैसे क्रिस के सिर से खून बह रहा हो।

इस हादसे के दो महीने बाद पुलिस को उस जगह से कुछ हड्डियां मिली। लेकिन यकीन के साथ नहीं कह सकते थे कि ये क्रिस और लिसेन की हड्डियां हैं। इतने सालों बाद आज भी किसी को पता नहीं चल पाया कि आखिर क्रिस और लिसेन के साथ क्या हुआ था। वे एकदम से कहां गायब हो गईं? कई लोग अब भी उनके लौट आने का इंतजार कर रहे हैं।