Header Ads

ये है भारत के राष्ट्रपति की बेटी, अब इस कारण छोड़ना पड़ी एयरहोस्टेस की जॉब




रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति बने। उनकी बेटी स्वात‍ि ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और यूएस जैसे लंबे रूट पर उड़ने वाले एयर इंड‍िया के बोइंग 777 और 787 एयरक्राफ्ट में एयरहोस्टेस थी। बता दें कि हाल ही में उन्हें सुरक्षा कारणों से एयर इंडिया के बोइंग 777 और 787 फ्लाइट्स में एयर होस्टेस के रूप में काम शुरू करने से रोक दिया गया है। वे यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ईस्ट में जाने वाली फ्लाइट्स में जाती थीं।


स्वाती ने पिता रामनाथ कोविंद के नॉमिनेट होने के बाद स्पेशल लीव (प्रिवलेज लीव) ली थी।
- जानकारी के मुताबिक उन्हें अब एयर इंडिया के हेड ऑफिस के कॉडिनेटर डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया गया है।



- मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के मुताबिक, एयरइंड‍िया के एक सूत्र ने बताया था कि स्वाति हमारे सबसे अच्छे क्रू मेंबर्स में से एक हैं।


- वे अपना सरनेम ‘कोव‍िंद’ अपने नाम के साथ नहीं लिखती हैं। उनके ऑफिशियल रिकॉर्ड्स में भी मां का नाम सविता और पिता का नाम आरएन कोविंद लिखा गया है।


- स्वाति के मामा सी. शेखर एयरलाइन से इन-फ्लाइट सुपरवाइजर के तौर पर रिटायर हुए हैं। शेखर एयर इंड‍िया कैबिन क्रू एसोसिएशन (AICCA) के उपाध्यक्ष थे।


- अपनी पहचान छुपाई की बात पर उन्होंने कहा था कि, बचपन से ही पिता ने उन्हें स्वावलंबी बनने की सीख दी है, इसलिए अपनी पहचान छिपाई।


रामनाथ की जीत के बाद दिल्ली में उनकी फैमिली के लोग उनके अभिनंदन समारोह के वक्त 10 अकबर रोड पर मौजूद थे।


- यहां उनकी पत्नी सविता, बेटी स्वाति, बेटे प्रशांत के अलावा पोता-पोती और बहू भी मौजूद थे।


- उस समय स्वाति ने बताया था कि कभी नहीं सोचा था कि मेरे पिता राष्ट्रपति बनेंगे।


- जब पहली बार एनडीए ने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ।

जिस दिन से उन्हें समर्थन मिला, वो अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे। एनडीए ही नहीं, कई दूसरे दलों ने भी पिता का समर्थन किया है।'