सामने आया ईशा गुप्ता का न्यू फोटोशूट, बिकिनी में आईं नजर
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के एक फोटोशूट की फोटोज हाल ही में सामने आई है। उन्होंने ये फोटोशूट एक फैशन मैगजीन के लिेए करवाया है। इस शूट के ज्यादातर फोटोज में वे बिकिनी में नजर आ रही हैं। कुछ फोटो में वे ब्लैक तो कुछ में स्किन कलर की बिकिनी में दिख रही हैं। उनके ज्यादातर फोटोज पूल साइड पर क्लिक किए गए हैं। ये फोटोशूट बाली में किया गया है। ईशा ने इस शूट की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'Don't look back.. unless it's for the camera..' एक फोटो पर उन्होंने कैप्शन दिया है, 'November says hello..' फिल्म 'जन्नत 2' से की थी
ईशा गुप्ता ने 2012 में आई फिल्म 'जन्नत-2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'राज 3' (2012), 'चक्रव्यूह' (2012), 'गौरी तेरे प्यार में' (2013), 'रुस्मत' (2016), 'बादशाहो' (2017) 'कमांडो 2' (2017) फिल्मों में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'हेराफेरी 3' और 'आंखे 2' हैं।

Post a Comment