Header Ads

नशे में तब्बू से जबरदस्ती करने लगा था ये एक्टर, बहन ने किया था खुलासा


तब्बू 4 नवंबर को अपना 46वां बर्थ डे मना रही हैं।

तब्‍बू का जन्म 4 नवंबर 1971 में हैदराबाद में हुआ। हैदराबाद के सेंट एन्स हाई स्कूल में पढ़ाई पूरी करने के बाद तब्‍बू 1983 में मुंबई आ गई फि‍र उन्होंने दो साल तक सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई की। बर्थडे के खास मौके पर आपको बताते हैं तब्बू की जिंदगी का एक बहुत बड़ा सच जिसे अगर वो दुनिया के सामने ला देतीं तो बॉलीवुड जैकी श्राफ का करियर शायद बर्बाद हो जाता।

बात 1986 की है जब तब्बू की बड़ी बहन फराह और जैकी श्रॉफ ‘दिलजला’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तब्बू अपनी बहन फराह के साथ अक्सर सेट पर जाया करती थीं। फिल्म में डैनी विलेन का रोल प्ले कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद डैनी ने अपने घर पर एक पार्टी रखी जहां पर फराह अपनी छोटी बहन तब्बू के साथ पहुंची।

लेकिन वहां पर मौजूद एक्टर जैकी श्राफ ने इतनी शराब पी ली कि वो तब्बू से जोर जबरदस्ती करने लगे। फराह ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि अगर डैनी बीच-बचाव करने नहीं आते तो जैकी ने तब्बू को बदनाम करने की ठान ली थी। लेकिन तब्बू ने कभी भी इस बात का जिक्र नहीं किया। अगर उस समय वो कोई सख्त कदम उठा लेतीं तो जैकी श्राफ का बॉलीवुड करियर खत्म हो जाता।

तब्बू ने बॉलीवुड के सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है लेकिन उन्होंने कभी भी जैकी के साथ काम नहीं किया।
तब्बू ने अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में 'हम नौजवान ' (1985) फिल्म से की। इस फिल्म में उन्होंने देव आनंद की बेटी का किरदार निभाया था।

इसके बाद बतौर लीड एक्‍ट्रेस तब्‍बू पहली बार 1994 में रिलीज हुई फिल्‍म 'पहला पहला प्‍यार' में नजर आई थीं। गौरतलब है कि तब्बू ने अपने दो दशक लंबे फिल्‍मी करियर में लगभग 40 हिंदी फिल्मों में काम किया है।