Header Ads

Bigg Boss 11: बंदगी के कानों में बोले पुनीष, ‘मेरा कुछ करने का मन हो रहा है’ तो ये मिला जवाब


बिग बॉस में जहां एक ओर बेनफ्शा और आकाश की लड़ाई ने पूरे घर में भौचाल ला दिया है तो वहीं दूसरी ओर पुनीश और बंदगी का रोमांस जारी है। बिग बॉस की शुरुआत में बीते दिन के एपीसोड में पुनीश और बंदगी इतनी बड़ गई कि अब दोनों एक बेड पर सोए नजर आने लगे हैं। वहीं पुनीश ने बंदगी ऐसा कुछ कहा कि सारे दर्शक भी नेशनल शो में सुनकर हैरान हो गए। आगे की स्लाइड क्लिक करके देखिए आखिर पुनीश और बंदगी के बीच क्या हुई गुफ्तगू।

बैड पर बैठे पुनीश बंदगी के कान में कहते हैं कि दिमाग खराब हो गया....बंदगी कहती हैं कि क्यों दिमाग खराब हो गया? बाद में पुनीश कहता है उनका करने का मन कर रहा है। इसके जवाब में बंदगी कहती हैं कि दोपहर के टाइम कैसे?

तब पुनीश कहता है कि सुबह भी कर रहा था और कहता कि इंसान हूं मैं और बंदगी कहती है तुम पागल हो चुके हो।

पुनीश और बंदगी को एक साथ बैड पर लिपटे हुए लेटे देखकर हिना खान प्रियंक और बेनफ्शा को दोनों की सिचुएशन के बारे में बताती हैं। हिना बताती हैं कि पुनीश और बंदगी एक साथ थे तभी आकाश ने उनकी रजाई खींच दी थी और वे लोग एक-दूसरे से काफी क्लोजे दिखे।

हिना बता रही हैं कि रात में उनकी रजाई काफी ऊपर उठ गई थी और वे प्रियंक के साथ पुनीश और बंदगी की लेटने की पोजीशन को भी दिखाने की कोशिश करती हैं कि वे दोनों किस हाल में थे तभी प्रियंक शर्मा जाता है और बैड से उठ जाता है।

गौरतलब है कि पुनीश और बंदगी के लिप-लॉक सीन पहले भी वायरल हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही पुनीश बंदगी की बैक पर क्रीम लगाते दिखे थे। पुनीश की खातिर बंदगी अब अपने रियल लाइफ बॉयफ्रेंड बिग बॉस के कास्टिंग डायरेक्टर डेनिस नागपाल को भी भूल गई हैं। पुनीश के साथ यही हरकतें देखकर डेनिस ने बंदगी से रिश्ता तोड़ दिया और उनके साथ ही सारी फोटोज को सोशल मीडिया से हटा दिया है। हालांकि इस बात से बंदगी अंजान हैं क्योंकि वे शो में हैं।