इस महिला की उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल, देखकर लोग खा जाते हैं धोखा
ताइवान की रहने वाली ल्यूर हू इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं। सोशल साइट्स पर इनकी तस्वीर को देखकर लोग हैरत में पड़ गए हैं। दरअसल, कहां जा रहा है कि ल्यूर की तस्वीर को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है और लोग अक्सर धोखा खा जाते हैं।
ल्यूर पेशे से एक डिजाइनर हैं और इन दिनों सोशल साइट्स के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काफी चर्चा में हैं।
- पहली नजर में इनकी तस्वीर और इन्हें देखने के बाद लोगों को यही लगता है कि ये कोई यंग और खूबसूरत स्टूडेंट हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये कोई स्टूडेंट नहीं हैं बल्कि डिजाइनर हैं और इनकी उम्र 41 साल है और अपने 42 वें बर्थडे का इंतजार कर रही हैं।
- अपनी फिटनेस के बारे में ल्यूर का कहना है कि वो खूब पानी पीती हैं और जमकर वेजीटेबल खाती हैं।
बहन के कारण आई पहली बार चर्चा में
ल्यूर बताती हैं कि पहली बार वो अपनी बहन के कारण चर्चा में आई थीं। दरअसल, 35 साल की इनकी छोटी बहन शेरोन हू ( Sharon Hsu) एक्ट्रेस हैं। साल 2015 में एक कार्यक्रम में ल्यूर उनके साथ आईं थी, जब उन्हें लोगों ने पहली बार नोटिस किया था। उसी साल अगस्त में शेरोन ने सोशल साइट फेसबुक पर ल्यूर की 40वीं बर्थडे की फोटो शेयर की। ल्यूर की उम्र के बारे में जानकर उनके फैन्स शॉक्ड हो गए। लोगों का कहना था चेहरे पर झुर्रियां नहीं होने के कारण और प्रीपी स्टाइल के कारण वो टीनेजर गर्ल दिखती हैं।
सोशल साइट्स पर लाखों लोग करते हैं फॉलो
चर्चा में आने के बाद ल्यूर भी अपनी बहन की तरह स्टार बन गई और सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में लोगों ने उन्हें फॉलो करना शुरू कर दिया। इंस्टाग्राम पर करीब उन्हें ढाई लाख लोग फॉलो करते है। वहीं, फेसबुक पर करीब साढ़े तीन लाख लोगों ने उन्हें लाइक कर रखा है। हाल में एक बार वो फिर अपनी तस्वीर को लेकर चीन और ताइवान की मीडिया में काफी चर्चा में हैं।

Post a Comment