BF के साथ मिल किया था पति का मर्डर, अब नाबालिग बेटी भी बनी आरोपी
योगेश के पिता सुभाष चंद ने अपनी पुत्रवधु पर लगाया था आरोप। अब पोती पर भी लगाया आरोप।
प्लाइवुड व्यापारी योगेश बत्तरा हत्याकांड में एक बार फिर नया मोड़ आया है। मृतक की पत्नी प्रियंका, उसके प्रेमी रोहित, रोहित के साथी सतीश और श्यामलाल के अलावा अब प्रियंका की नाबालिग बेटी भी मामले में आरोपी होगी। कोर्ट ने उसे आरोपी बनाने के आदेश देते हुए 4 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा है।
मृतक की करीब 17 वर्षीय बेटी देहरादून में पढ़ रही है। एडीजे नरेश कातियान की कोर्ट ने ये आदेश मृतक के पिता सुभाष बत्तरा की अर्जी पर दिए हैं। सुभाष ने आरोप लगाया है कि उनकी पोती भी हत्याकांड में शामिल थी।पढ़िए क्या था पूरा मामला...
- सुभाष के वकील मुलखराज अनेजा ने बताया कि तीन अक्टूबर को उन्होंने कोर्ट में एप्लीकेशन दी थी। 28 को कोर्ट ने आरोपी बनाने के आदेश दे दिए। 31 अक्टूबर को कोर्ट के फैसले की कॉपी उन्हें मिली।
- सुभाष चंद की ओर से कोर्ट में दी एप्लीकेशन बताया कि जिस रात उसके बेटे की हत्या हुई, उस रात उनकी नाबालिग पोती घर पर ही थी। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी पोती मां प्रियंका के साथ उस रात आरोपियों को लेने के लिए रेलवे रोड पर गई।
- सबकुछ उसके सामने हुआ। बता दें योगेश की हत्या के कुछ दिनों बाद प्रियंका, उसकी बेटी आरोपी रोहित की एक फोटो फेसबुक पर अपलोड हुई। इसमें तीनों चंडीगढ़ में किसी क्लब में डांस करते दिख रहे थे।
यह था पूरा मामला
- प्लाइवुड फैक्ट्री के संचालक हुडा सेक्टर-17 निवासी योगेश बत्रा की मौत 27 मई की रात को हुई थी। उसका बिना पोस्टमॉर्टम संस्कार कर दिया गया था। योगेश के पिता सुभाष चंद ने तब कहा था कि बेटे की पत्नी की बात पर उन्होंने विश्वास कर लिया था।
- उन्होंने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही थी, लेकिन बाद में योगेश के पिता के हाथ कुछ सबूत लगे थे, जोकि हत्या की और इशारा करते थे। इसके बाद उनके पिता ने शिकायत एसपी को दी थी।
- जगाधरी पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 506, 120बी, 201, 404, 203 में केस दर्ज किया। इसके बाद सुभाष चंद ने शिकायत डीजीपी को दी।
- डीजीपी के आदेश पर करनाल पुलिस की एसआईटी बनाई, जिसने जांच की। जांच के बाद पुलिस ने खुलासा किया की प्रियंका और उसके प्रेमी रोहित ने मिलकर हत्या की है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया था।
हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई
- सेशन कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद प्रियंका, रोहित और श्यामसुंदर ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। श्यामसुंदर की याचिका खारिज हो चुकी हैं।
- प्रियंका और रोहित की जमानत याचिका पर सुनवाई आज होगी। सुभाष बत्तरा ने अपनी पोती के खिलाफ जून में भी कोर्ट में अर्जी दी थी हालांकि किसी कारण से अर्जी वापस ले ली थी।
- प्लाइवुड फैक्टरी संचालक हुडा सेक्टर-17 निवासी योगेश बत्तरा की मौत 27 मई रात को हुई थी। बिना पोस्टमार्टम संस्कार कर दिया गया था।
- योगेश के पिता सुभाष बत्तरा ने तब कहा था कि बेटे की पत्नी की बात पर उन्होंने विश्वास कर लिया था। उन्होंने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही थी, लेकिन बाद में योगेश के पिता के हाथ कुछ सुबूत लगे थे, जोकि हत्या की और इशारा करते थे।
- जगाधरी पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 506, 120बी, 201, 404, 203 में केस दर्ज किया। सुभाष बत्तरा ने शिकायत डीजीपी को दी। डीजीपी के आदेश पर करनाल पुलिस की एसआईटी बनाई।


Post a Comment