Header Ads

7 साल से फिल्मों से दूर है ये एक्ट्रेस, बहन ने बताई इस शॉकिंग लुक की कहानी





आपको 2005 में आई फिल्म 'आशिक बनाया आपने' की एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता याद है। यदि नहीं तो आपको बता दें कि 2004 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद तनुश्री ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म आशिक बनाया आपने में जमकर बोल्ड सीन्स दिए थे।

 फिल्म सफल भी रही, लेकिन तनुश्री का करियर सफल नहीं हो सका। वे आखिरी बार 2010 में आई फिल्म 'अपार्टमेंट' में नजर आईं थी। फिल्मों से दूर होने के बाद 2012 में उनकी बाल्ड लुक की फोटो सामने आई थी, जिसने सबको चौंका दिया था। 7 सालों से फिल्मों से दूर तनुश्री फिलहाल यूएस में है।


तनुश्री ने अपना सिर क्यों मुंडवाया था, सवाल के जवाब में इशिता ने बताया, हिमालय परिक्रमा करने के दौरान उन्होंने अपना सिर मुंडवाया था। परिक्रमा करने के बाद वे कैलाश मानसरोवर और लद्दाख गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बहन दिल की साफ है और इस बात की परवाह नहीं करती कि लोक उनके बारे में क्या सोचते हैं। जो उनका दिल कहता है वो वहीं काम करती हैं।


इशिता ने बताया कि वे फिल्म 'फिरंगी' का प्रमोशन करने से पहले बहन के पास दो महीने यूएस में रहकर आईं हैं। वो वहां अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। उन्हें बुक्स पढ़ने का बेहद शौक है। वे योगा करती है और कुछ इवेंट्स बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट अटेंड करती हैं। बता दें कि तनुश्री ने चॉकलेट (2005), रकीब (2007), ढोल (2007), रिस्क (2007), स्पीड (2007) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।



पिछले सात साल से फिल्मों से दूर हैं तनुश्री सवाल के जवाब में इशिता ने बताया, वो ऐसी ही हैं। उन्होंने इस बारे में कभी भी परवाह नहीं की कि सोसायटी उनके बारे में क्या सोचती है। उन्हें जो अच्छा लगता है वो वहीं करती हैं। उन्होंने मुझे भी सिखाया कि सोसायटी की परवाह नहीं करो और खुद से प्यार करो। उन्होंने मुझे सिखाया कि करियर लाइफ का एक पार्ट है, उसे अपनी लाइफ मत बनने दो। अपनी फैमिली और फ्रेंड्स को कभी मत भूलो। इसलिए जब भी उन्हें ब्रेक लेना होता है वो अपना बैग पैक करती हैं और निकल जाती है। वो अपना ब्रेक जल्दी ही खत्म करेंगी और इंडियन सिनेमा में अपनी वापसी करेंगी या फिर हॉलीवुड के किसी प्रोजेक्ट पर काम करेंगी।



इशिता ने बताया कि चाहे उनकी बहन यूएस में रहती है, लेकिन उन्हें बॉलीवुड की सारी जानकारियां हैं। उन्होंने बताया, तनुश्री को पढ़ने का बहुत शौक है। उन्हें बी-टाउन में होने वाले सभी गॉसिप के बारे में पता है। मैं अपने काम पर उनसे फीडबैड लेती हूं। उन्होंने मेरी फिल्म दृश्यम देखी तो उनके आंसू निकल आए थे। वो फिरंगी देखने भी जल्दी आएंगी। उनके पास यूएस में कुछ प्रोजेक्ट हैं। वे उन्हें खत्म करके वापस आएंगी।