क्रिकेटर वरुण ने बचपन की दोस्त से की है शादी, सिर्फ 7.30 रुपए में हुई थी पूरी रस्म
टीम इंडिया का जाना माना चेहरा और फास्ट बॉलर वरुण एरोन ने कड़ी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है। वरुण एक सीधे-साधे और मेहनत करने वाले क्रिकेटर हैं। वरुण की सादगी के कई किस्से फेमस हैं।
वरुण एरोन का जन्म 29 अक्टूबर १९८९, को जमशेदपुर में हुआ था। वरुण एरोन ने अपनी स्कूल फ्रेंड रागिनी सिंह से शादी की है। 2 फरवरी २०१६, को दोनों की शादी जमशेदपुर जिला कोर्ट में हुई थी। इस शादी में सिर्फ 7.30 रुपए खर्च हुए थे। जी हां, सिर्फ ७.३०, रुपए में। इसपर किसी को भरोसा नहीं होता है, लेकिन यह सौ फीसदी सच है। वरुण ने रागिनी से बहुत ही सिम्पल तरीके से कोर्ट मैरिज की थी। इसमें २.५०, रुपए शादी के आवेदन और 5 रुपए कोर्ट फीस के तौर पर लगे थे। गवाह के तौर पर दोनों के फैमिली मेंबर्स के साथ फ्रैंड आए थे।
वरुण और रागिनी लोयोला स्कूल में साथ में पढ़ते थे, उस वक्त से ही दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। रागिनी का परिवार जमशेदपुर में रहता है जहां वरुण का ननिहाल है।
वरुण और झारखंड के सीएम रघुवर दास के बेट ललित स्कूल फ्रेंड हैं। दोनों ने लोयोला स्कूल से पढ़ाई की है। वरुण अपनी होने वाली वाइफ और पिता के साथ सीएम हाउस शादी का कार्ड देने भी गए थे। वरुण की शादी का कार्ड काफी डिफरेंट था। इसमें कैरीकेचर बनाया गया था, जिसमें लड़के को क्लीन बोल्ड होते दिखाया गया था।
शादी के डॉक्यूमेंट्स में जहां वरुण ने प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मैन लिखवाया तो वहीं रागिनी ने सेल्फ इम्प्लॉइड। कोर्ट में शादी के बाद चर्च में भी विधि विधान के साथ वरुण की शादी हुई थी। इनकी रिसेप्शन में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम, झारखंड के सीएम के साथ कई किक्रेटर पहुंचे थे।
वरुण ने अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं और 18 विकेट लिए हैं। जबकि नौ वनडे में उनके नाम 11 विकेट हैं। वे किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आईपीएल के खेल चुके हैं। वरुण ने झारखंड रणजी टीम की कप्तानी भी की है। वरुण ने साल 2010-११, में रणजी ट्रॉफी में 13 विकेट चटकाए थे। जिसके बाद वो सुर्खियों में आए। वरुण ने १५३.४, किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल चुके हैं।


Post a Comment