Header Ads

जाह्नवी कपूर और इशान खट्टर की 'धड़क' की यह 6 तस्वीरें युवाओं का ऐसा दिल धड़का रहीं हैं कि.. फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है!




हे भगवान..  पहले तो फिल्म बनेगी या नहीं कन्फर्म नहीं किया जा रहा था और अब एक के बाद एक ब्लास्ट किया जा रहा है।


अरे हम बात कर रहें है करण जौहर की आने वाली फिल्म ‘धड़क’ की।  अभी कल आधिकारिक घोषणा कर यह बताया गया है कि फिल्म 6 जुलाई 2018 में रिलीज होने वाली है और फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू कर दी जाएगी।  लेकिन जिस तरीके से लगातार जाह्नवी कपूर और इशान खट्टर की ‘धड़क’ तस्वीरें लॉन्च की जा रही है उसे देखने के बाद पता चलता है कि करण जौहर वाकई में इस फिल्म को लेकर गंभीर हो गए हैं।  खैर..  करण अक्सर ही अपनी फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित होतें है पर फैन्स इन तस्वीरों को देख कर उत्साहित हो रहें है।  अब तक 5 या 6 तस्वीरें जाह्नवी कपूर और इशान खट्टर की सोशल मीडिया पर छा गई हैं।  आप भी देखें।



सच में जाह्नवी कपूर और इशान खट्टर की यह तस्वीरें प्यार की एक अनोखी दास्तान से रूबरू कराने वाली हैं।  कल से ही जाह्नवी और इशान की फैन फॉलोइंग भी बड़े तेज़ी से बढ़ी है।  लोगो को तो जैसे’धड़क’ के बारे में जानने की भूख सी लगी है।  लेकिन आप बिलकुल भी चिंता मत करिए क्योकि हम आपको इस फिल्म की सभी पहलूवों से मिलवाते रहेंगे।  जाह्नवी कपूर और इशान खट्टर ‘धड़क’ के लिए कितनी मेहनत कर रहें है, फिल्म कहा शूट हो रही है, फिल्म का काम कहाँ तक पहुचा है, जैसी जानकारी देते रहेंगे।

जिस तरह से मराठी फिल्म ‘सैराट’ ने सफलता के झंडे देश के कोने कोने में गाड दिए थे उसी तरह से ‘धड़क’ भी खूब चलेगी हमें यह आशा है।