Header Ads

बिग बॉस 11 घर की मजबूत तिकड़ी को लग गयी दुश्मनों की की नज़र, अर्शी, शिल्पा और आकाश की दोस्ती में आयी दरार !!



बिग बॉस का घर एक बार फिर से अखाड़े में तब्दील होते हुए देखा गया है। इनदिनों घर में लग्जरी टास्क को एलकार काफी तनातनी है। हर शख्स बस अप अलग ही तरह का गेम खेल रहा है। बीती रत के एपिसोड में यह देखा गया कि रात में प्रियांक और बेनाफशा एक ही बेड पर सो रहे थे। जब इस बात की खबर विकास को पता चलती है तो वह प्रियांक से पूछते हैं। तो वही प्रियांक अपनी सफाई में कहते है कि दोनों ने अलग अलग रजाई ले रखी। इस बात से विकास काफी नाराज़ होते है और कह्त्र है अगर यह बात उन्हें रात में पता चलती कि तुम दोनों एक ही बेड पर थे तो उन्हें थप्पड़ मारते। साथ ही हिना बेनाफशा और प्रियांक से रात की घटना के बारे में बात करती है और कहती है कल आत को वो काफी लो फील कर रही थी।

वही कल बिग बॉस लग्जरी बजट टास्क की घोषणा करते है। गार्डेन एरिया को एक जू पार्क में तब्दील कर दिया है। इस टास्क में पुनीश शर्मा, लव त्यागी और विकास गुप्ता को डायनासोर बनना है और गार्डन में दूसरी एरिया में बाकी सदस्यों की तस्वीरें लगी हुई थीं। जैसे की अलार्म बजता है कि ही तीनों डायनासोरों को एक-एक करके उस जगह जाना है और वह लगी तस्वीरों को नष्ट करना है। लेकिन डायनासोरों को वह जाने किसी खतरें कम नहीं है लेकिन उन्हें प्लानिंग करके एक एक करके तस्वीरों को नष्ट करना है। जिन प्रतिभागियों की तस्वीर बचेगी, उन्हें संचालक की दावेदारी मिल जाएगी। इस कार्य में संचालक की भूमिका हितेन तेजवानी को मिली है।



वही टास्क के दौरान सपना और हितेन को भी लड़ता देखा गया। तो वही सपना ने हितेन को बताया कि उन्हें कप्तान बनने का कोई शौक नहीं है। वही शिल्पा और अर्शी यह बात करते है कि आकाश वक़्त के साथ कितने बदल गए है। शिल्पा कहती है कि वो आकाश की हरकतों से काफी नाराज़ है क्योंकि वो और विकास उनके बारे में काफी गन्दी बात कर रहे है।

वैसे, इन तीनो की तिकड़ी इस शो की जान थी। जिसे लेकर घरवालों को काफी परेशानी होती थी लेकिन अब इन तीनो की दोस्ती में दरार आ गयी है।