Header Ads

9 बच्चों की मां को फेसबुक पर अफ्रीकन से हुआ प्यार, सात जम्मो का रिश्ता तोड़ घर से भागी


जब किसी को प्यार होता है तो फिर उसके लिए रिश्ते नाते कोई भीअहमियत नै रखता है. उसे सिर्फ अपना प्यार ही नजर आता है. कुछ ऐसा ही इंग्‍लैंड के बोल्‍डन में रहने वाली 44 वर्षीय हेदी हेपवर्थ के साथ भी हुआ है.

हेदी हेपवर्थ को सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक पर 30 एक वर्षीय युवक से प्‍यार हो गया. उन दोनों का प्‍यार इस कदर परवान चढ़ा कि महिला ने अपने 9 बच्‍चों और पति को छोड़ने का फैसला भी कर लिया और अपने आशिक के साथ रहने चली गई. युवती को जिस युवाक से प्यार हुआ उसका नाम ममादू है. वह दूसरे देश में रहता है.

हेदी के पति एंडी ने पत्नी के आशिक पर ब्रेनवाश करने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार ममादू पश्चिमी अफ्रीका में गाम्बिया का रहने वाला है.

एंडी की पत्‍नी से युवक की मुलाकात फेसबुक पर हुई. लंबे समय तक फेसबुक पर बात करने के बाद हेदी ने अपने आशिक के पास जाने का फैसला करते हुए अपने 9 बच्‍चों पति को छोड़ते हुए उसके पास चली गई.

महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्‍नी प्‍यार में इस हद तक पागल हो गई कि वह उसके लिए दूसरे देश में चली गई.

महिला के 44 वर्षीय पति एन्डी ने बताया कि पिछले कुछ महीने से उसकी पत्नी की जिंदगी जैसे बदल गई थी. वह खुद को मेकओवर करने लगी थी. साथ ही उसने अपने शरीर पर टैटू भी करवाया था.

एंडी ने बताया की पत्नी के ऐसे बर्ताव को देखते हुए ऐसा लगता था मानो जैसे उसकी बॉडी में कोई एलियन हो.

हालांकि वह पहले तो काफी केयरिंग थी. एंडी ने बताया उनका 23 साल पुराना रिश्ता था. इससे पहले भी महिला का रिलेशनशिप था जिससे तीन बच्चे थे.

इस घटना के बाद हेदी ने बताया कि हम दोनों के रिश्ते में काफी दिक्कत थी. हमारी शादी खत्म हो गई है तो क्या महिला नए संबंध नहीं बना सकती?