Header Ads

कपल ने 6 करोड़ में खरीदा था ये घर, इसके नीचे छिपी थी दूसरी दुनिया



इंग्लैंड के सॉमरसेट में एक कपल ने 6 करोड़ का बंगला खरीदा, पर उसे नहीं पता था कि इसके नीचे सालों पुराना एक राज दफ्न है। घर खरीदने का बाद जब कपल इसमें शिफ्ट हुआ तो एक दिन नजर बेसमेंट पर पड़ी।


- 47 साल के Richard Asare ने जब वाइफ के साथ बेसमेंट को देखा तो उनकी आंखें फटी रह गईं। उनके बेसमेंट में कोल्ड वॉर के दौरान इस्तेमाल किया गया कुछ सामान और मशीनें थीं। बाद में रिचर्ड को पता चला कि ये युद्ध के दौरान बनाया गया बंकर था, जिससे जर्मन हवाई जहाजों पर नजर रखी जाती थी।



- इसका आधा हिस्सा जमीन के नीचे कुछ इस तरह डिजाइन किया गया था कि न्यूक्लियर हमला होने की स्थिति में ये सुरक्षित रहे। कहा जाता था कि अगर हमला होता है तो लोग यहां छिपकर अपनी जान बचा सकते थे। 8000 स्क्वेयर फीट के इस बंकर के अंदर एयर फिल्टर सिस्टम, बेडरूम्स, जनरेटर्स, डिकंटेमिनेशन रूम के साथ तीन हफ्ते का खाना रखने की जगह थी।



- 1963 में बने इस बंकर का नाम Royal Observer Corps (ROC) था। बाद में जब एक नया बंकर बना दिया गया तो इसे बंद कर दिया गया। एक रियल एस्टेट कंपनी ने इसे खरीद लिया और 5 बेडरूम के बंगले में तब्दील कर दिया। हालांकि, इसके बेसमेंट में शीत युद्ध में इस्तेमाल की गई मशीनें अब भी मौजूद हैं।