Header Ads

इस वॉर्निंग के साथ खुला पिरामिड के पास का ये हिस्सा, 30 साल से था बंद



इजिप्ट के पिरामिड वर्ल्ड फेमस हैं लेकिन इसके पास के कंस्ट्रक्शन का एक हिस्सा करीब 30 सालों से बंद रहा है। अब वह पब्लिक के लिए चालू किया गया है लेकिन एक वार्निंग के साथ।

इजिप्ट में गीजा के पिरामिड के पास बने उस कर्सड गुंबद को फिर से खोल दिया गया है जो पिछले 30 सालों से बंद था। लेकिन इस हिस्से को खोलने के बाद एक वार्निंग भी दी गई है।



आर्कियोलॉजिस्ट ने 4500 साल पुरानी इस जगह के गुंबद को फिर से बना दिया है। यहां अंदर जाते ही एक वार्निंग लगी है कि यहां पानी के अंदर मगरमच्छ और जमीन पर सांप हो सकते हैं। वहीं पानी में हिप्पोपोटामस और जमीन पर बिच्छू भी हो सकते हैं।



इस गुंबद को नेफर थेथ के नाम से भी जाना जाता है। इसमें अंदर जाने के दो गलत दरवाजे हैं और दीवारों पर कुछ आकृतियां खुदी हुई है। इस चैंबर की मिस्ट्री के बारे में पिरामिड बनने के 4000 साल बाद पता चला। यहां एक 'डीप वोइड' गैलरी है जो 100 फीट लंबी और जमीन से 230 फीट ऊपर है। ये क्यों बनी थी, ये अभी तक रहस्य है।