Header Ads

ये लड़कियां करती थीं तानाशाह के देश की नकल, अब आ गई ये नौबत




जापान में लड़कियों का एक ग्रुप लोगों के निशाने पर है। ये ग्रुप नॉर्थ कोरिया के तानाशाह के सबसे खास फीमेल बैंड मोरांगबॉन्ग बैंड की परफॉर्मेंस को रिक्रिएट करता है। नॉर्थ कोरिया के इस अकेले फैन क्लब पर तानाशह किम जोन्ग उन और उनके देश के लिए जासूसी करने के आरोप लग रहे हैं। इन्हें सोशल मीडिया पर तरह-तरह की धमकियां मिल रही हैं।




- ग्रुप की मेंबर 20 साल की छुनहुन ने बताया कि वो उनकी फ्रेंड मोरांगबॉन्ग बैंड के परफॉर्मेंस की नकल करते हैं। हम यूनिफॉर्म के जैसी ड्रेस पहनते हैं और नॉर्थ कोरियन खाना खाते हैं।


- सेन्गुन जोशी नाम के इस ग्रुप की मेंबर छुनहुन ने कहा कि हम जापान की किसी अन्य महिला की ही तरह हैं, जिसे अमेरिका या साउथ कोरिया के कल्चर में रुचि है।


- उसने कहा कि हैरानी इस बात की है कि लोग फिर भी हमसे सवाल कर रहे हैं, क्या हम समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल है। क्या हम नॉर्थ कोरिया के जासूस हैं या फिर नॉर्थ कोरिया से आए भगोड़े हैं।



- छुनहुन ने कहा कि मैं एक सामान्य लड़की हूं, जिसे कोरिया का पॉप पसंद है और सियोल के कल्चर से प्यार है और जो अमेरिका की टेलर स्विफ्ट के जैसा मेकअप लगाती है।


- छुनहुन पहले नॉर्थ कोरिया पर काम करने वाली ऑनलाइन न्यूज साइट डेलीएनके में काम करती थीं। उन्होंने बताया कि उनका नॉर्थ कोरिया के कल्चर में इंट्रेस्ट यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ, जब वो आर्ट की पढ़ाई कर रही थीं।



- उन्होंने बताया कि आर्ट पढ़ने के बहाने वो नॉर्थ कोरियन आर्ट से वाकिफ हुईं। उनकी रुचि सिर्फ यहां के कल्चर में है। वो मौजूदा शासन और वहां के लीडर का सपोर्ट नहीं करती हैं।