Header Ads

शख्स ने किया दावा भविष्य से आया हूं मैं, 2018 में एलियन करेंगे अटैक


एलियन और टाइम ट्रेवल से जुड़ी कई कहानियां आपने सुनी होगी। हाल ही में अमेरिकी पुलिस ने एक ऐसे शख्स को अरेस्ट किया है, जिसने ये दावा किया है कि वो भविष्य से आया है। इतना ही नहीं, इस शख्स का दावा है कि अगले साल पृथ्वी पर एलियंस हमला करने वाले हैं।

हफिंगटन पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक, अमेरिकी पुलिस ने ब्रयांट जॉनसन को अरेस्ट किया था। उस समय ब्रायंट काफी ज्यादा नशे में था। उसने पुलिस के सामने इस बात का दावा किया है कि वो इस दुनिया का नहीं है। उसका कहना है कि वो साल 2048 से आया है। उसने पुलिस को ये भी बताया कि पृथ्वी पर एलियंस हमला करने वाले हैं। इसलिए लोगों को जल्द ही सुरक्षित जगह पर चले जाना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रायंट ने किसी डेट और टाइम के बारे में मेंशन नहीं किया है। लेकिन वो प्रेसिडेंट से मिलकर इस समस्या के बारे में डिस्कस करना चाहता है।

ब्रायंट ने पुलिस को बताया कि उसे असल में 2018 में जाना था लेकिन गलती से वो 2017 में पहुंच गया। उसने बताया कि टाइम ट्रेवल करने से पहले एलियंस ने उसकी बॉडी को एल्कोहल से भर दिया था। इसलिए वो इतने नशे में था।