Header Ads

आप भी अकेली कर रही है सफ़र तो ध्यान रखें यह बातें


लडकिया जब भी घर से बहार निकलती है तो उनके मन में कई तरह के ख़याल आते है. कई बार लड़किया जब अकेले सफर करती है तो उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

आज के समाय में जब लड़कियां अकेले सफ़र करती है तो वह कुछ जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखती है.

जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यदि लड़किया अकेले सफर करने से पहले ही अलर्ट हो जाए तो वह सफ़र में आने वाली तमाम समस्याओं से बच सकती हैं.

यदि आप अकेले बस में सफर कर रही हैं तो सबसे पहले आपके पास में बैठे व्यक्ति से यदि आपको किसी तरह की कोई तकलीफ या परेशानी हो रही है तो आप जल्द ही अपनी सीट बदल लें.

ट्रेन से सफर करते समय लड़कियों को ध्यान रखना आवश्यक है की जहा पर वह बैठी हुई है तो उनके आस–पास कोई परिवार जरूर बैठा हो.

नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पद सकता है. ट्रेन में सफर के दौरान अपने आस-पास सामान जरूर रखे कोई व्यक्ति आपके पास न बैठ सके.

जबन आप सफर अकेले करती है तो किसी भी अंजान व्यक्ति से ज्यादा बातें ना करें. सफर में किसी भी अनजान व्यक्ति के द्वारा दी गई किसी भी चीज को न खाएं.

जब लड़किया ऑटो से सफर करती है तो उन्हें अपने मोबाइल का जीपीएस ऑन रखना चाहिए. ताकि पता चलता रहे की आप कहां जा रही है.

जब आप फ्लाइट में सफर करती हैं तो आपको सामान अपनी सीट के ऊपर बने कबर्ड में ही रखना चाहिए.

 यदि आप अपना सामान इधर-उधर रख देती हैं तो आपके सामान के साथ दूसरों का सामान में मिक्स होने का ख़तरा होता है.

लड़किया यदि अकेले सफर कर रही है तो इस दौरान उन्हें अपना फोन चार्ज रखने के साथ ही पर्स में पेपर स्प्रे भी रखना चाहिए ताकि आप पर कोई अचानक से हमला करता है तो आप अपना बचाव खुद कर सके.