ब्रेकअप के बाद इस हाल में पार्लर पहुंची लड़की, 13 घंटे में ऐसे बदली हालत
अमेरिका के स्टेट आयोवा में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक चौंकाने वाला मामला शेयर किया। कैली ऑलसन ने बताया कि हाल ही में उनके पास एक 16 साल की लड़की ऐसी हालत में आई थी कि वहां पर मौजूद लोग उसे देख कर दंग रह गए थे।
कैली ऑलसन ने अपने पोस्ट पर 16 साल की लड़की की कहानी शेयर की थी। वह लड़की उनके पास मेकओवर कराने आई थी क्योंकि वह अपने उलझे हुए बालों से परेशान हो गई थी। उस लड़की ने कैली को बताया कि उसके बालों की घोंसले जैसी हालत उसके ब्रेकअप के बाद हुई है। ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी। वह दिन भर एक ही जगह पर बैठी रहती थी। उसे बाल सवारना एक बोझ जैसा लगता था।
13 घंटे लगे बालों के मेकओवर में
कैली ने 13 घंटे लगा कर उसके बाल ठीक किए।


Post a Comment