उल्टे तिरंगे के सामने बैठे सीएम योगी, लोगों ने पूछा-पाकिस्तान जाएंगे?
सोशल मीडिया पर सिलेब्रिटी का ट्रोल होना आम बात है लेकिन इस बार यूजर्स के तीखे कमेंट का निशाना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बने योगी मॉरिशस की यात्रा पर हैं
दरअसल हुआ कुछ यह था की 2 नवंबर को उन्होंने इस तस्वीर पोस्ट की तस्वीर में केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह भी नजर आ रहे हैं जबकि सीएम योगी एक टेबल पर बैठे किन्हीं कागजों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं.
जो तस्वीर उन्होंने पोस्ट की उसमे मॉरिशस और भारत का तिरंगा भी टेबल रखा है तस्वीर में सब कुछ अमान्य नजर आ रहा है लेकिन ध्यान से देखे तो भारतीय धवज उल्टा लगाया गया है
पिक पोस्ट करते हुआ लिखा गया रिशस में अप्रवासी घाट पर आगंतुक पुस्तिका में अपने उद्गार अंकित किया हालांकि मॉरिशस ने इसके लिए माफी मांगी है.
यह तस्वीर यूजर्स के निशाने पर आ गयी और उल्टे तिंरगे को लेकर यूजर्स ने सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री पर तंज कसा है
तस्वीर यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा तिरंगा उल्टा लगाया है और यूजर्स शरद प्रताप सिंह लिखते हैं शायद टीप कर वन्दे मातरम् लिख रहे हैं इस वजह ध्यान नही गया ध्वज उल्टा लगा है ये है इनका छद्म राष्ट्रवाद.
एक यूजर्स जिसका नाम अनुभवी बाबा तस्वीर को उल्टा शेयर कर लिखते हैं मेरे लिए तिरंगा ही सबकुछ है और फिर बुल्ला गिरिराज से सवाल पूछते हुए लिखते हैं झंडा उल्टा है। तुम कब जा रहे हो पाकिस्तान.
शाहनवाज अंसारी योगी जी तिरंगे का अपमान जो आप किए हैं उसके लिया क्या कहेंगे? कम से कम तिरंगे को सीधा तो कर लिए होते की सत्ता के नशे में कुछ दिख नहीं रहा है?
यूजर्स ने तस्वीर को उल्टा कर दिया और और तस्वीर पर लिखा झंडा तो सीधा ही लगेगा फिर चाहे योगी को उल्टा करना पड़े या भोगी.
जानकारी के अनुसार मॉरिशस में अप्रवासी घाट ट्रस्ट फंड के अध्यक्ष ने बयान जारी कर कहा कि इस घटना के लिए हम गहरा खेद व्यक्त करते हैं बाकी सभी जगहों पर तिरंगा सीधा रखा गया था लेकिन एक जगह गलती से उल्टे झंडे की तस्वीर जारी हो गयी थी.


Post a Comment