अब 10:30 बजे नहीं आयेगा बिग बॉस 11 क्योंकि हद से पार हो चुका है पुनीश और बंदगी का इश्क !!
यह तो हम सब जानते है कि बिग बॉस के हर एक सीजन में किन्हीं न किन्ही दो प्रतियोगियों के बीच लव एंगल बन ही जाता है। कई बार इस लव एंगल की वजह से घर में अजीबो-गरीब स्थिति भी पैदा हो जाती है। हालांकि ऐसा पहली बार हो रहा है कि बिग बॉस के किसी सीजन में प्रतियोगियों के बीच पनप रहे इश्क के चलते शो के मेकर्स को शो की टाइमिंग बदलनी पड़ रही है। जी हां, जो खबरें मीडिया के गलियारों से आ रही हैं उनके अनुसार पुनीश और बंदगी के प्यार के चलते शो की टाइमिंग को बदलने पर विचार किया जा रहा है।
जो खबरें अभी तक मीडिया में आयी हैं उनके अनुसार पुनीश और बंदगी के बीच रात-दिन चल रहे रोमांस ने शो के मेकर्स को सोच में डाल दिया है। पहले तो इन दोनों का रोमांस शो के लिए टीआरपी दिलाने में मदद कर रहा था लेकिन अब यह इतना बढ़ गया है कि शो की टाइमिंग बदलने पर विचार किया जाने लगा है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से भी शो पर दिखने वाले आपत्तिजनक कटेंट पर संज्ञान लिया जा रहा है। इस समय बिग बॉस रात 10:30 बजे प्रसारित होता है लेकिन ऐसा हो सकता है कि यह शो कुछ समय बाद 11 बजे प्रसारित होने लगे।
आपको याद हो तो एक एपीसोड में खुद सलमान खान, बंदगी और पुनीश को समझा चुके हैं कि आप दोनों नेशनल टेलीविजन पर हैं। इसलिए इस बात का ख्याल रखें कि आप यहां जो कर रहे हैं वो पूरा देश देख रहा है। जिसमे आपको माता-पिता भी शामिल हैं। हालांकि लगता नहीं है कि सलमान खान की उस नसीहत का पुनीश और बंदगी पर कोई खास प्रभाव पड़ा है क्योंकि उसके बाद भी यह दोनों एक दूसरे के साथ बाथरुम में बद हो गए थे।

Post a Comment