Header Ads

बिग बॉस 11: एक बार फिर सलमान खान के शो पर आने के लिए बेताब है बेनाफ्शा सूनावाला, बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने भी दिया साथ



अगर आपसे कोई अभी कहें कि अगर आपको बिग बॉस के घर में भेजा जाए तो आप क्या करेंगे। हम जानते है इन दिनों जिस तरह से घर का माहौल बिगड़ा हुआ है उसे देखकर कोई बिग बॉस के घर के आसपास भी भटकना नहीं चाहेगा। लेकिन ये क्या इस सीजन से बाहर हुई एक कंटेस्टेंट एक बार फिर से इस घर में आना चाहती है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं पिछले हफ्ते ही इस शो से बाहर जाने वाली बेनाफ्शा सूनावाला की। बता दें कि बेनाफ्शा इस शो में दोबारा जाने के लिए बेताब है और अब उनकी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उनके बॉयफ्रेंड वरुण सूद भी उनकी मदद करने में जुट गए है और अपनी गर्लफ्रेंड के सपनों को पूरा करने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार है।

वरुण ने ट्विटर पर #bringbackbenafsha हैशटैग के जरिए बेनाफ्शा को सलमान खान के शो पर वापस भेजने का मन बना लिया है। दरअसल उन्होंने फैंस से अपील की है कि अगर वह उन्हें शो पर वापिस देखना चाहते है तो सभी इस हैशटैग के साथ अपनी बात को सोशल मीडिया पर कहें ताकि बेनाफ्सा को शो के अंदर भेजने की माँग ट्रेंड कर सके।





बता दें कि बेनाफ्शा इस शो में लगभग हर हफ्ते नॉमिनेट होती थी। खैर पिछले शनिवार को उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। घर से बाहर निकलते ही बेनाफ्शा ने कई बड़े बयान दिए। हाल ही में उन्होंने अपने खास दोस्त प्रियांक को खूब लताड़ा और इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्ट के जरिए शिल्पा शिंदे से माफी भी माँगी। वैसे अगर बेनाफ्शा इस घर में वापिस आ भी जाती है तो ये बात तय है कि आने वाले दिनों में इस घर में बहुत जोरदार धमाका होगा। कमेंटबॉक्स में बताए कि क्या आप इस शो में बेनाफ्शा को फिर से देखना चाहते है या नहीं? साथ ही बिग बॉस से जुड़ी हर खबर के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ।