नवाजुद्दीन ने कहा- 'सेक्स के लिए किया Use', एक्ट्रेस ने दिया ऐसा Reaction
एक्ट्रेस निहारिका सिंह का कहना है कि नवाजुद्दीन सिद्दिकी अपनी किताब बेचने के लिए एक महिला को बदनाम कर रहे हैं।
दरअसल, नवाज ने अपनी बायोग्राफी 'एन ऑर्डिनरी लाइफ' में यह खुलासा किया है कि सेक्स के लिए उन्होंने निहारिका का इस्तेमाल किया है। (पढ़ें पूरी खबर) इसी को लेकर निहारिका ने hindi news video को एक स्टेटमेंट दिया है।
क्या कहा निहारिका ने अपने और नवाज के रिलेशनशिप को लेकर...
- निहारिका के स्टेटमेंट के मुताबिक, "मैं नवाज के साथ 2009 में फिल्म 'मिस लवली' की शूटिंग के दौरान रिलेशनशिप में थी, जो कुछ महीने तक चला था।"
- "इस वजह से अगर वे आज मुझे एक ऐसी महिला के रूप में बता रहे हैं, जिसे वे बेडरूम में ले गए, जो उन्हें बेतहाशा कॉल किया करती थी और जिसने उनके नाम से किसी दूसरी औरत को मेल किए। इन सब बातों पर मुझे हंसी आती है।"
- " वे सिर्फ अपनी बुक बेचना चाहते हैं और इसके लिए वे एक महिला का शोषण करने और उसे बदनाम करने को भी तैयार हैं।"
- "उन्होंने रिलेशनशिप की कहानियों में काफी हेरफेर किया है। उन्होंने मेरी अनुमति के बगैर क्या लिखा, इसके बारे में मुझे कुछ पता नहीं।
- "नवाज का एक पहलू यह भी है, जिसकी वजह से मैंने उनसे ब्रेकअप किया। मैंने हमेशा उन्हें बहुत अच्छा एक्टर मानती हूं। हालांकि, मुझे लगता है कि उनका एक्टिंग स्किल केवल स्क्रीन तक ही सीमित रहेगा। मेरी शुभकामनाएं नवाज के साथ हैं।"
- निहारिका के मुताबिक, इस मुद्दे पर वे इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकतीं।
क्या लिखा है नवाज ने अपनी बुक में
- नवाज ने अपनी बुक में लिखा है कि निहारिका से रिश्ते के दौरान वे बहुत ही खुदगर्ज थे।
- बकौल नवाज, "निहारिका समझदार लड़की थी। एक एक्टर होने के नाते वह मेरे स्ट्रगल को समझती थी। दिन में मुझे लगातार फोन करती थी और पूछती थी कि मैं कहां हूं। सवालों का सिलसिला सतत चलता रहता था।"
- "इसके पीछे एक अन्य कारण भी था। एक लड़की होने के नाते निहारिका मुझसे कुछ प्यार भरी बातें करना चाहती थी और मैं खुदगर्ज था।
मेरा एक ही लक्ष्य था। मैं उसके घर जाता, उसके साथ सब करता और वापस लौट आता। मैं ज्यादा लवी-डवी नहीं होता था। इससे वह समझ गई कि मैं सिर्फ अपने बारे में सोच रहा हूं।"
- जब निहारिका को नवाज की असलियत दिख गई तो वे उनसे दूर हो गईं।
नवाजुद्दीन ने बुक में लिखा है कि एक बार बातों-बातों में उन्होंने निहारिका को अपने घर मटन खाने को बुलाया था।
निहारिका मान गईं और नवाज के घर पहुंचकर उनके हाथ का मटन खाया और खूब तारीफ की। बाद में उन्होंने नवाज को अपने यहां मटन के लिए इनवाइट किया।
- बकौल नवाज, "मैं निहारिका के घर पहुंचा। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो घर की चकाचौंध देखकर हैरान था। मेरे पास तारीफ़ के लिए शब्द नहीं थे। मोमबत्तियों से इसे सजाया गया था।"
- निहारिका ने सॉफ्ट फर पहना हुआ था, जिसमें वह गॉर्जियस लग रही थी। उसकी खूबसूरती के आगे मोमबत्तियों की रोशनी फीकी लग रही थी और मैं ठहरा गांव का रसिया आदमी। इसलिए मैंने उसे बाहों में भरा और सीधे बेडरूम में ले गया।"
- "हम वहां पूरी तरह प्यार में डूब गए। इस तरह मेरा और निहारिका रिलेशनशिप शुरू हुआ। एक ऐसा रिश्ता, जिसके बारे में मैं भी नहीं जानता था कि ये डेढ़ साल तक चलेगा।"
तो क्या इस महिला को निहारिका ने किए थे नवाज के नाम से मेल
- निहारिका के साथ-साथ नवाज एक ही वक्त वे एक अन्य लड़की को भी डेट कर रहे थे। न्यूयॉर्क की रहने वाली इस लड़की का नाम सुजैन था, जो मुंबई में कई महीने नवाज के साथ रही।
फिर एक दिन सुजैन का वीजा पूरा हो गया और उसे सेटल करने के लिए न्यूयॉर्क लौटना पड़ा।
- सुजैन न्यूयॉर्क से नवाज को मेल किया करती थी, जिनमें से कुछ निहारिका ने भी देख लिए थे। नवाज तो उन मेल्स का रिप्लाई नहीं करते थे,
लेकिन निहारिका ने उनके नाम से सुजैन को मेल करने शुरू किए और यह दिखाने की कोशिश की कि नवाज अब उससे रिश्ता नहीं रखना चाहते।


Post a Comment