Header Ads

जॉर्डन में हैं 'तारक मेहता...' की बबिता जी, अकेले कर रहीं हॉलिडे एन्जॉय


तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता इन दिनों शूटिंग के दूर वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबिता जी का रोल प्ले करने वालीं मुनमुन दत्ता इन दिनों शूटिंग के दूर वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। मुनमुन फिलहाल जॉर्डन में हैं जहां वे अकेले ही हॉलिडे मना रही हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वेकेशन फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो कभी मड पैक लगाए तो कभी हिस्टोरिकल प्लेसेस पर फोटोज क्लिक करातीं नजर आ रही हैं। इस बॉलीवुड एक्टर से था मुनमुन का अफेयर...

- मुनमुन बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में भी रह चुकी हैं।

- रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2008 में अरमान और मुनमुन एक दूसरे के करीब आए और इसी साल अलग भी हो गए।

- बताया जाता है कि वेलेन्टाइन डे पर किसी बात को लेकर अरमान और मुनमुन का झगड़ा हुआ था। इस दौरान अरमान ने मुनमुन की पिटाई कर दी।

 मुनमुन ने इसे लेकर अरमान की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके चलते उन्हें फाइन भरना पड़ा था।

पुराना है 'जेठालाल' से रिश्ता

- जेठालाल यानी दिलीप जोशी से मुनमुन का रिश्ता बहुत पुराना है।

- मुनमुन और दिलीप इस सीरियल के पहले 'हम सब बाराती' में साथ नजर आ चुके हैं।

- कहा जाता है कि जब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की कास्टिंग की जा रही थी, तब दिलीप जोशी ने ही बबिता के रोल के लिए मुनमुन का नाम सुझाया था।

- एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मुनमुन मॉडलिंग के लिए भी जानी जाती हैं। वे अब तक कई टीवी चैनलों और मैगजीन्स के कवर पेज पर नजर आ चुकी हैं।