Header Ads

Samsung ने दूसरी बार फिर घटाई इस फोन की कीमत, अब इतने में मिलेगा


 साल का ये दूसरा मौका है जब Samsung Galaxy C9 Pro की कीमत में कमी की गई है।

सैमसंग ने Galaxy C9 Pro स्मार्टफोन की कीमत में एक बार फिर कटौती की है। इस फोन की कीमत 31,900 रुपए थी, लेकिन अब इसे 29,900 रुपए में खरीदा जा सकता है।

यानी यूजर को 2000 रुपए का फायदा मिलेगा। ये दूसरा मौका है जब इस हैंडसेट की कीमत में कमी की गई है।

इससे पहले इसी साल जून के महीने में इस फोन पर कंपनी ने 5000 रुपए की कटौती की थी। उस वक्त इस हैंडसेट की कीमत 36,900 रुपए थी। 6GB रैम वाला स्मार्टफोन...

Galaxy C9 Pro सैमसंग का पावरफुल हैंडसेट है।

 इसमें 6GB रैम के साथ 1.44GHz octa-core प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा फोन का दूसरा हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन भी जबरदस्त है।

 फोन की कीमत की कटौती की जानकारी सबसे पहले सोशल प्लेटफॉर्म ट्विटर पर मुंबई स्थित ऑफलाइन रिटेलर महेश टेलिकॉम ने दी थी।