OMG! खतरनाक सांप काटता रहा और फोटोग्राफर शूट करता रहा
इस घटना को जानने के बाद मन में सवाल पैदा हो गया कि इसे सनक कहें या जज्बा। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर की अपनी जिंदगी को कैमरे की लेंस पर रखकर चलते हैं।
कभी भी कुछ भी हो सकता है लेकिन तस्वीरों को कैद करने का उनका जुनून कभी कम नहीं होता है। मार्क लातिया एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हैं।
वो अपने फोटोग्राफी प्रोजेक्ट सर्पेनाइट के लिए शूट कर रहे थे, लेकिन तभी एक ऐसा हादसा हुआ जिससे जानकर आपकी चीख निकल जाएगी।
एक शूट के दौरान उन्हें ब्लैक मांबा नाम के जहरीले सांप ने काट लिया। मार्क ने छटक कर भागने के बजाय इस अपनी फोटोग्राफी जारी रखी।
हालांकि जब उन्हें पता चला कि उन्हे ये लव बाइट ब्लैक मांबा ने दी है तो उनकी हालत बिगड़ने लगी। वो सिर्फ इसलिए बच गए क्योंकि सांप ने मार्क को सिर्फ ड्राई बाइट दी।
अपना जहर उनके खून में छोड़ा नहीं। अगर सांप अपना जहर छोड़ देता तो शायद ये मार्क का आखिरी फोटोग्राफी प्रोजेक्ट होता।
मार्क ने न्यू साइंटिस्ट नाम की वेबसाइट को बताया कि उन्हें तब तक पता नहीं चला था कि उन्हें सांप ने काटा है जब तक वो फोटो नहीं देखी थी।
दरअसल वो एक लैब में फोटो शूट करने गए थे जहां उन सांपों को रखा गया था जो सही हैबिटेट न मिलने की वजह से विलुप्त प्राय होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्लैक मांबा दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है जिसकी लंबाई 10 फीट तक हो सकती है।
सांप काटने की इस घटना की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। लोग मार्क को लकी मान रहे हैं लेकिन ऐसा लकी लोग दुनिया में एक आध ही होते हैं।
फिलहाल मार्क बिल्कुल फिट हैं और कांधे पर कैमरे लिए जंगलों में तस्वीरे कैद करने निकल पड़े हैं।


Post a Comment