चंद्रमुखी चौटाला से 'इश्कबाज' की एक्ट्रेस तक, ये मनाएंगी पहला करवा चौथ
पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत हर आम और खास महिला रखती है। करवा चौथ सेलिब्रेट करने वालों में टीवी एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं। वहीं, कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जो इस बार पहला करवा चौथ (8 अक्टूबर) मनाएंगी। आज आपको इस पैकेज में ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं।
टीवी सीरियल 'एफआईआर' में चंद्रामुखी चौटाला का रोल कर फेमस हुई कविता कौशिक इस बार पहला करवा चौथ मनाएंगी। उन्होंने इसी साल जनवरी में ब्वॉयफ्रेंड रोनित बिस्वास से शादी की थी। कविता ने 'कुटुम्ब', 'कहानी घर-घर की', 'रीमिक्स', 'केसर', 'घर का सपना' सहित कई सीरियलों में काम किया है।
स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'इश्कबाज' की एक्ट्रेस नवीना बोले ने इसी साल मार्च में प्रोड्यूसर करनजीत से शादी की है। वे भी अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। नवीना ने 'बंद दरवाजा', 'मिले जब हम तुम', 'सपना बाबुल का बिदाई', 'लव यूं जिंदगी' सहित कई सीरियलों में काम किया।
संदीप सेजवाल और पूजा बैनर्जी।
टीवी एक्ट्रेस पूजा बैनर्जी ने ओलंपिक मेडलिस्ट संदीप सेजवाल से इसी साल फरवरी में शादी की। ये कपल भी अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेगा। पूजा ने 'एक दूसरे से करते हैं प्यार हम', 'क्राइम पेट्रोल', 'स्विम टीम', 'नागार्जुन- एक योद्धा', 'चंद्र नंदिनी' सहित कई सीरियलों में काम किया है।
सौम्या सेठ और अरुण कपूर।
टीवी एक्ट्रेस सौम्या सेठ ने इसी साल अपने ब्वॉयफ्रेंड अरुण कपूर से जनवरी में शादी की थी। वे भी अपना पहला करवाचौथ सेलिब्रेट करने वाली हैं। सौम्या ने 'नव्या- नई धड़कन नए सवाल', 'दिल की नजर ने खूबसूरत', 'ये है आशिकी', 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' सहित अन्य सीरियलों में काम किया है।
अमित श्रीवास्तव और रश्मि सिंह।
टीवी एक्ट्रेस रश्मि सिंह ने भी इसी साल अमित श्रीवास्तव से सीक्रेट तरीके से शादी की थी। इन दोनों का ये पहला करवा चौथ है। रश्मि ने टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथियां' में अभिनय किया है।
विष्णु राव और शिरीन संब्याल।
टीवी सीरियल 'इश्कबाज' की हीरोइन शिरीन संब्याल ने भी इसी साल अपने ब्वॉयफ्रेंड विष्णु राव से शादी की। शिरीन ने 'एक मुट्ठी आसमान' सीरियल में काम किया है।
जयदीप और प्राची बोरा।
टीवी एक्ट्रेस प्राची बोरा ने इसी साल फरवरी जयदीप से शादी की थी। वे भी इस बार अपना पहला करवा चौथ मना रही है। प्राची ने 'कितनी मस्त है जिंदगी', 'कहीं तो होगा', 'कयामत', 'गंगा' सहित अन्य सीरियसों में काम किया है।
जिन्नी विर्डी और परमिंदर सिंह।
टीवी शो 'उड़ान' फेम जिन्नी विर्डी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड परमिंदर सिंह से इसी साल जनवरी में शादी की थी। इन दोनों का ये पहला करवा चौथ है। जिन्नी ने 'रिश्तों के भंवर में उलझी नित्या', 'रब से सोना इश्क', 'हाजिर जवाब बीरबल' टीवी सीरियलों में काम किया है।

Post a Comment