KRK बोले- 'मैं करीना के साथ रिलेशनशिप में था', यह है बयान के पीछे का सच
कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे करीना कपूर के साथ नजर आ रहे हैं।
फोटो के साथ केआरके ने लिखा है, "मैं करीना के साथ चार साल तक रिलेशनशिप में था और मेरे पास सबूत के तौर पर उनकी यह इकलौती फोटो है।
" हालांकि, केआरके ने इस फोटो के जरिए ऋतिक रोशन का सपोर्ट करते हुए कंगना रनोट को तंज कसा है। क्या है मामला...
- कंगना ने कुछ वक्त पहले एक फोटो मीडिया को दिखाकर यह दावा किया था कि वे ऋतिक के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।
जबकि ऋतिक और उनकी एक्स-वाइफ सुजैन की मानें तो फोटो को फोटोशॉप किया गया है। केआरके ने अपने ट्वीट में कंगना और उनकी बहन रंगोली को टैग किया है।
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
- केआरके के ट्वीट पर उन्हें फॉलो करने वाले लोगों ने रिएक्शन दिए हैं। ज्यादातर फॉलोअर्स ने कहा है कि पहली बार केआरके ने कोई फनी जोक किया है।


Post a Comment