सेक्स वर्कर का किरदार निभाएगी टीवी की 'इच्छा', करा चुकी बोल्ड फोटोशूट
टीवी सीरियल उतरन में संस्कारी बहू इच्छा का किरदार निभाने वाली टीना दत्ता जल्दी ही एक नए किरदार में नजर आएगी।
बता दें कि टीना, प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा के अपकमिंग शो में सेक्स वर्कर का किरदार निभाती दिखेंगी। ये शो कलर्स चैनल पर आएगा।
बता दें कि पहले ये रोल हिना खान को ऑफर हुआ था। लेकिन हिना फिलहाल रियलिटी शो बिग बॉस की प्रतिभागी हैं। फिल्म 'तवायफ' और 'बागी' से इंस्पायर्ड होगा शो...
टीना दत्ता कलर्स के शो मीना बाजार से कमबैक कर रही हैं। शो की प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा है।
ये शो ऋषि कपूर और रति अग्निहोत्री की फिल्म 'तवायफ' और सलमान खान की फिल्म 'बागी' से इंस्पायर्ड है।
मिली जानकारी के अनुसार फिल्म की आउटडोर शूटिंग अगले हफ्ते से कोलकाता में शुरू होगी। इसके बाद मुंबई में बाकी शो की शूटिंग जाएगी।
शो की प्रोड्क्शन टीम लंबे समय से इस सीरियल के लिए एक ऐसे चेहरे की तलाश कर रही थी जो सेक्स वर्कर का किरदार बेहतरीन तरीके से निभा सके।
पहले इसके लिए हिना खान को एप्रोच किया गया, लेकिन वे बिग बॉस का हिस्सा बन गईं। इसके अलावा कई टीवी एक्ट्रेसेस जैसे नेहा पेंडसे, रति पांडे सहित अन्य के ऑडिशन लिए गए।
इतना ही नहीं सलमान खान की फिल्म 'लकी' की एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल का भी इस शो के लिए ऑडिशन लिया गया। लेकिन आखिरकार टीना दत्ता के नाम पर सहमति बनी।
सीरियल 'मीना बाजार' में टीना एक ऐसी बंगाली लड़की का किरदार निभाएगी, जिसका जन्म कोठे पर होता है। शो में दिखाया जाएगा कि कैसे वो खुद की पहचान ढूंढने के लिए संघर्ष करती है।
इस शो में लव एंगल भी दिखाया जाएगा। बता दें कि टीना ने अपना करियर बंगाली फिल्म 'चोखेर बाली' में छोटा सा रोल प्ले कर किया था।
उन्होंने टीवी सीरियल 'खेला' (2007), 'कोई आने को है' (2009), 'कॉमेडी सर्कस' (2009), 'झलक दिखला जा 7' (2014) सहित अन्य शो में काम किया है।
टीना कई फोटोशूट भी करवा चुकी हैं। कुछ महीने पहले ही उनके एक बोल्ड फोटोशूट की फोटोज सामने आई थी।
इन फोटोज में वे स्मोकिंग करती नजर आ रही थी। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वे स्मोकिंग को बिल्कुल भी प्रमोट नहीं कर रही हैं।


Post a Comment