Header Ads

सुल्तानी अखाड़े में शिल्पा-अर्शी, इधर विकास-हिना में हुई दोस्ती


कंटेस्टेंट शिवानी दुर्गा बिग बॉस-11 से बाहर जाने वालीं तीसरी कंटेस्टेंट बन गई हैं।

 रविवार वीकेंड का वार में सलमान खान ने बताया कि नॉमिनेशन के बाद शिवानी वो कंटेस्टेंट हैं जिन्हें सबसे कम वोट मिले हैं।

 इसी वजह से उन्हें दूसरे हफ्ते में घर छोड़कर जाना पड़ा। सुल्तानी अखाड़े में पहुंची शिल्पा और अर्शी...

- वीकेंड का वार में इस हफ्ते शिल्पा शिंदे और अर्शी खान को सुल्तानी अखाड़े के लिए चुना गया।

- अखाड़े में पहले दोनों के बीच मुंह से बोलकर विवाद हुआ और बाद में इनके बीच फाइट हुई। जिसमें अर्शी विनर रहीं।

- इसी बीच शो में विकास गुप्ता और कंटेस्टेंट हिना खान वापस से दोस्त बन गए हैं।

- दरअसल विकास ने ही उन्हें सॉरी बोलकर पुरानी लड़ाई खत्म कर दी है। वहीं पुनीष शर्मा इस एपिसोड में भी बंदगी कालरा से फ्लर्ट करते नजर आए।

'बिग बॉस' में कंटेस्टेंट से मिलने पहुंचे ऋत्विक और रवि

- वीकेंड में घर के कंटेस्टेंट से मिलने टीवी एक्टर ऋत्विक धंजानी और रवि दुबे पहुंचे।

- एपिसोड में कंटेस्टेंट्स को इन्हें प्रोडक्ट बेचने थे और बदले में इनसे पैसे एक्सचेंज करने थे।

- ऐसे में आकाश ने लुसेंडा को रेफ्रिजरेटर, हिना ने विकास को डोल, अर्शी ने हितेन रसगुल्ला और सपना ने पुनीष को सोफा बताकर सेल किया।

- रवि और ऋत्विक को जो-जो मेले से पसंद आया उन्होंने वो खरीदा और बदले में कंटेस्टेंट को पैसे दिए।

हितेन ने अर्शी को दी दूर रहने की सलाह

- एपिसोड में हितेन तेजवानी कंटेस्टेंट अर्शी खान को खुद से दूर रहने की सलाह देते नजर आए।

- दरअसल हितेन, अर्शी की बढ़ती नजदीकियों को लेकर कंफर्टेबल नहीं है। इसीलिए वे शो में साफ तौर पर उनसे दूर रहने की बात करते नजर आए।

'बिग बॉस' में बिगड़ा पड़ोसियों का गेम

- फैमिली ड्रामे को लेकर एंट्री करने वाले पड़ोसी कंटेस्टेंट्स सब्यसाची सतपती, महजबी सिद्दिकी, लव त्यागी और लुसेंडा निकोलस जल्द शो में मुश्किल में घिरते नजर आएंगे।

- खबरें हैं कि कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने इनके ड्रामे को पहचान लिया है और वे जल्द ये बात बाकी लोगों को बताने वाले हैं।