Header Ads

Jio को टक्कर देने माइक्रोमैक्स लाया 4G फोन, 97 रुपए में अनलिमिटेड डाटा



 रिलायंस जियो के 4G फीचर फोन को टक्कर देने के लिए माइक्रोमैक्स ने भी 4G VoLTE फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। माइक्रोमैक्स का ये फोन BSNL के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन को कंपनी ने माइक्रोमैक्स भारत 1 नाम दिया है। फोन की कीमत 2,200 रुपए तय की गई है। कंपनी ने इसे 'Desh ka 4Gfone' नाम दिया है। यूजर इस फोन को 20 अक्टूबर से खरीद पाएंगे। इस फोन पर BSNL सिर्फ 97 रुपए में अनलिमिटेड डाटा और वॉइस कॉलिंग भी देगी।


रिलायंस जियो के 4G फीचर फोन को 'इंडिया का स्मार्टफोन' नाम दिया गया है। वहीं, माइक्रोमैक्स ने अपने 4G फोन को 'देश का 4Gफोन' नाम दिया है। दोनों ही फोन VoLTE को भी सपोर्ट करेंगे। दोनों फोन के मॉडल लगभग एक जैसे हैं, लेकिन दोनों की कीमत में अंतर है। जियो फोन पर सिर्फ जियो सिम काम करेगा। जबकि माइक्रोमैक्स के फोन पर आप किसी भी टेलिकॉम कंपनी की 4G सिम चला सकते हैं। जियो फोन के लिए यूजर को 1500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, माइक्रोमैक्स के इस फोन के लिए 2200 रुपए देने होंगे।



माइक्रोमैक्स के 4G फीचर फोन की बात की जाए तो ये 2200 रुपए में मिलेगा, लेकिन फोन कंपनी को वापस नहीं करना होगा। दूसरी तरफ, जियो फोन 1500 की कीमत में मिलेगा जरूर, लेकिन पैसे तभी रिफंड होंगे जब इसे 3 साल के बाद सेफली वापस किया जाएगा। इतना ही नहीं, जियो ने कई ऐसी टर्म एंड कंडीशन भी रखी हैं जिसके चलते आपको जियो फोन पर मिनिमम 4500 रुपए के रिचार्ज करना ही होंगे। माइक्रोमैक्स के साथ ऐसी कोई कंडीशन नहीं है।



इस फोन के साथ BSNL एक खास प्लान ऑफर कर रही है। इस प्लान में यूजर को सिर्फ 97 रुपए में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड डाटा और वॉइस कॉल की सर्विस दी जाएगी। हालांकि, ये सर्विस सिर्फ BSNL से BSNL पर होगी।