Header Ads

एक बीमारी के कारण गंवा बैठी हाथ और पैर, अब बनी YouTube सेंसेशन



कई बार हमने ऐसे लोगों को देखा है जिनके हाथ या पैर नहीं होते लेकिन वे लोग अपनी जिंदगी में उस चीज से लड़ कर आगे बढ़ते हैं। ऐसी ही कहानी है इंग्लैंड में रहने वाली 14 साल की लड़की की जिसके हाथ और पैर एक बीमारी के कारण चले गए थे। लेकिन अब ये यूट्यूब पर मेकअप सिखाती हैं। क्या हुआ था

इज्जी वेल जब 7 साल की थीं तब उन्हें मेनिनजाइटिस इंफेक्शन हो गया था। इज्जी के माता-पिता उनका इलाज कराने के लिए जब डॉक्टर के पास लेकर गए तब डॉक्टर ने बताया कि इज्जी की हालत बहुत खराब है और उसके पास सिर्फ 4 घंटे हैं। लेकिन इज्जी की हालत उसके बाद सुधर गई। दिक्कतें अभी खत्म नहीं हुई थी। डॉक्टर्स ने इज्जी के माता पिता को बताया कि इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए उनके हाथ और पैर काटने पड़ेंगे।

जब इज्जी घर आई तो वे हर चीज करना चाहती थीं जो नॉर्मल बच्चे करते हैं। वे धीरे-धीरे मेकअप करने लगी और इस में एक्सपर्ट बन गईं। उनके दादाजी ने उनसे कहा कि वे मेकअप दुनिया को भी सिखा सकती हैं। इस बात से प्रेरित होकर उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया।


दुनिया भर से लोग अब इज्जी को मैसेज करते हैं कि इज्जी कैसे बिना उंगलियों के लाइनर लगाती है।