DDLJ में काजोल की छोटी स्कर्ट के पीछे थी दिलचस्प कहानी
डायेरक्टर आदित्य चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (DDLJ) ने सभी के दिलो पर राज किया है.
काजोल और शाहरुख़ की जोड़ी को इस फिल्म में काफी सराहना मिली थी. आज भी दर्शक इस जोड़ी को काफी पसंद करते है. DDLJ बॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मो में से एक फिल्म मानी जाती है.
करीब 22 साल हो चुके है इस फिल्म को रिलीज़ हुए लेकिन आज भी इस फिल्म के सिन और डायलॉग सभी को जुबानी याद है.
22 साल पहले डायेरक्टर आदित्य चोपड़ा ने काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी के साथ एक दाव खेला था उन्हें दर भी था कही दर्शको को यह जोड़ी पसंद आएगी या नहीं
लेकिन इस फिल्म ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए किसी ने भी ये नहीं सोचा होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे नए कृतिमान रचेगी.
22 साल पहले बानी यह फिल्म इतनी सुपरहिट हुई थी कि आज भी यह फिल्म पर्दे से उतरी नहीं है.
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे ने गिनीज बुक में भी रिकॉर्ड बनाया है. इस फिल्म के आज भी मुंबई में मराठा मंदिर में रोजाना शो चलते है.
आपको याद होगा फिल्म के मशहूर गाने मेरे ख्वाबों में जो आए में काजोल ने सफेद रंग की छोटी स्कर्ट पहन कर डांस किया था.
आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस गाने में काजोल ने जो छोटी स्कर्ट के पीछे एक दिलचस्प कहानी है. यह ऐसा एक गाना है
जिसे आज भी अधिकतर व्यक्ति गुनगुनाते रहते है. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने जानबूझकर काजोल की स्कर्ट छोटी रखी.
आदित्य चोपड़ा को गाने में काजोल की स्कर्ट की ज्यादा लंबाई बिलकुल भी पसंद नहीं आई थी जिस वजह से डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को उन्होंने स्कर्ट काटकर छोटी करने को कहा था.
आदित्य चोपड़ा को काजोल की स्कर्ट की लंबाई को थोड़ा ही कम करना था लेकिन उनकी ड्रेस बहुत ज्यादा ही छोटी हो गई थी. मज़बूरी में काजोल को छोटी स्कर्ट में ही डांस करना पड़ा था.
स्कर्ट की लंबाई को कुछ करने के चक्कर में स्कर्ट बहुत ज्यादा ही छोटी हो गई. हालांकि गाने में काजोल का बारिश वाला सिन लोगों को बहुत पसंद आया था.
इसी गाने में काजोल ने तौलिया पहनकर भी डांस किया था हालांकि इस सीन को करने के लिए काजोल पहले तो तैयार नहीं हुई थीं वह काफी झिझक रही थीं. लेकिन आदित्य चोपड़ा ने उन्हें भरोसा दिलाया था की वह इस सीन को क्लासी तरीके से प्रदर्शित करेंगे.


Post a Comment