कंडोम ऐड को गंदा न बनाने के चक्कर में हो गया कुछ ऐसा…
बॉलीवुड मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर एक बार फिर सभी की चर्चाओं में आ गए है.
लेकिन इस बार किसी फिल्म या गाने की वजह से नहीं बल्कि एक ऐड की वजह से. यह एड है कंडोम का जो इन दिनों सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहा है.
इस विज्ञापन को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है. कंडोम एड में करण और बिपाशा बहुत ही खूबसूरत लोकेशन्स पर आपस में रोमांस करते नजर आ रहे हैं.
कंडोम के इस विज्ञापन में करण अधिकतर सीन्स में शर्टलेस दिखाई दे रहे है तो बिपाशा भी काफी एक्सपोज होती नजर आ रही हैं.
बिपाशा ने वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है जिसमे उन्होंने कहा है ऐसे देश में जो जनसंख्या के मामले में विश्व में दूसरे पायदान पर आता है.
अब भी हम सेक्स और कंडोम को लेकर असंगतियां रखे हुए हैं और वास्तविकता को नहीं मानते.
कुछ समय पहले ही बिपाशा ने इस वीडियो को अकाउंट पर शेयर किया है. तब से साढ़े तीन लाख से भी अधिक व्यक्ति इसे देख चुके हैं. हालांकि इस विज्ञापन को कम से कम वल्गर बनाने का प्रयास किया गया.
मैसेज आपको वीडियो में अंत में ही देखने को मिलता है और बाकी समय तो बिपाशा और करण का रोमांस मन लुभाता है.
वीडियो के साथ साथ बिपाशा ने विज्ञापन शूट के दौरान खींची गई अन्य तस्वीरें भी अपने अकाउंट पर शेयर की है जिसे उनके फेन्स पसंद कर रहे हैं.


Post a Comment