जान की परवाह किए बिना बोट से कूदकर व्हेल पर चढ़ गया ये शख्स
ऑस्ट्रेलिया में बोट पर सवार हैरिसन विलियम्स नाम के एक शख्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना ब्लू व्हेल को पानी में देखकर बोट से छलांग लगी दी।
दरअसल ये शख्स बोट से पानी में कूदकर ब्लू व्हेल पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है।
बोट पर सवार हैरिसन विलियम्स की नजर एक विश्लकाय व्हेल पर पड़ी उसे लगा रहा था कि ये व्हेल बीमार है।
इसलिए इस शख्स ने अपनी जान को खतरे में डालकर व्हेल की मदद के लिए पानी में छलांग लगा दी, और तैरता हुआ व्हेल के ऊपर चढ़ गया।
इस दौरान उसने देखी की ये व्हेल मर चुकी है और इसे खाने के लिए इसके आसपास कई खतरनाक शार्क घूम रहे हैं। आप तस्वीरों में साफ देख सकते है कि किस तरह से ये शख्स तैरता हुआ ब्लू व्हेल के पास तक पहुंचा।
हैरिसन विलियम्स पेसे से एक सर्फर है। हैरिसन विलियम्स की इस को लोग बेवकूफी का नाम दे रहे हैं।


Post a Comment