Header Ads

कार में मॉडल से रेप, मुंबई में रखा लिव-इन में, फिर भोपाल लाकर छोड़ा


मॉडलिंग में नाम कमाने और शादी का झांसा देकर की वारदात, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मुंबई में मॉडलिंग का काम दिलाने और शादी का झांसा देकर भोपाल की एक मॉडल के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर दस महीने तक यौन उत्पीड़न करता रहा। इस बीच उसने दवा देकर दो बार उसका गर्भपात भी करवाया। लिव-इन-रिलेशनशिप में रखा मॉडल को

- पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लड़की को 15 दिन तक मुंबई में लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रखा।

- वादा करने के बाद भी उसने शादी नहीं की तो मॉडल ने भोपाल में ज्यादती का केस दर्ज करवाया।

- मप्र के बरेली की रहने वाली 23 साल की ये लड़की भोपाल में मॉडलिंग करती थी। पुलिस के अनुसार, अगस्त 2016 में एक इवेंट के दौरान उसकी मुलाकात भोपाल के करोंद निवासी मोहित शाह से हुई।

- आरोपी ने खुद को मुंबई में मॉडलिंग जगत का असिस्टेंट डायरेक्टर बताया था। दोनों में दोस्ती परवान चढ़ी और एक-दूसरे से मिलना और बातचीत भी शुरू हो गई।

- अक्टूबर 2016 में भोजपुर घुमाने के बहाने आरोपी उसे कार से ले जा रहा था। वहीं, उसने पहली बार कार में ही ज्यादती की।

- रेप के बाद उसने भरोसा दिलाया कि जल्द ही हम शादी कर लेंगे। काम दिलाने का झांसा देकर वह युवती को अपने साथ मुंबई भी ले गया। यहां 15 दिन तक लिव इन में रखा। फिर भोपाल लाकर छोड़ दिया।