Header Ads

चूहे को फंसाने रखे पिंजरे में फंस गया सांप, देखकर उड़े चौकीदार के होश



 शहर स्थित हॉस्पिटल में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया, जब चूहे को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजड़े में एक सांप फंस गया। हॉस्पिटल चौकीदार ने चूहा समझकर पिंजरे को जैसे ही उठाया तो उसके होश उड़ गए।


- मामला सेवा भारती हॉस्पिटल में हुआ। एक कमरे में चूहों को पकड़ने वाले रखे पिंजरे में सांप फंस गया। ऐसे में तुरंत वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू टीम को खबर दी गई। रेस्क्यू सेंटर की टीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।


- टीम के मुताबिक, उसी दिन अलग-अलग जगहों से 13 सांपों को भी रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया और ज्यादातर जगह कोबरा मिल रहे हैं। ऐसे में लाेगों को सावधान रहने की जरूरत है।