Header Ads

बचपन से ही इसकी शौकीन थी हनीप्रीत, क्लास टीचर ने खोला राज


राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भले ही सलाखों के पीछे चली गई हो, लेकिन उससे जुड़े कई राज अब सामने आ रहे हैं।

राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भले ही सलाखों के पीछे चली गई हो, लेकिन उससे जुड़े कई राज अब सामने आ रहे हैं। एक नेशनल मैगजीन ने पिछले दिनों हनीप्रीत को लेकर एक खबर पब्लिश की, जिसमें हनीप्रीत की क्लास टीचर का बयान भी छापा गया है। बचपन से ही नाचने-गाने की शौकीन थी हनीप्रीत...

- फतेहाबाद के डीएवी सेंटेनरी स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता मदान का दावा है कि हनीप्रीत पढ़ाई में अच्छी नहीं थी। परीक्षा में बस किसी तरह पास हो जाती थी। हालांकि, नाचने-गाने में उसका काफी इंटरेस्ट था।

- स्कूल में किसी को भी नहीं पता था कि प्रियंका कब हनीप्रीत बन गई। जब राम रहीम को रेप केस में सजा हुई तो स्कूलवालों को उसी वक्त मालूम हुआ कि बाबा की मुहंबोली हनीप्रीत ही प्रियंका है।

 हनीप्रीत के पिता रामानंद तनेजा और मां आशा तनेजा फतेहाबाद के रहने वाले हैं। हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा है।

हनीप्रीत के पिता राम रहीम के अनुयायी थे। वे अपनी सारी प्रॉपर्टी बेचने के बाद डेरा सच्चा सौदा में अपनी दुकान चलाने लगे।

14 फरवरी 1999 को हनीप्रीत और विश्वास गुप्ता की सत्संग में शादी हुई। इसके बाद बाबा ने हनीप्रीत को अपनी तीसरी बेटी घोषित कर दिया।

- हनीप्रीत राम रहीम के प्रोडक्शन में बनी फिल्मों में एक्टिंग और डायरेक्शन भी कर चुकी है। बताया जाता है कि हनीप्रीत साए की तरह बाबा के साथ रहती थी।

- हनीप्रीत के पूर्व पति का आरोप है कि हनीप्रीत और राम रहीम के बीच नाजायज रिश्ते थे। उसने दोनों को एक बार आपत्तिजनक हालत में देखा था।