BIGG BOSS11 आर्थिक समस्या के चलते डांस करना शुरू किया था सपना ने
बिगबॉस में आकर हर कोई सेलिब्रिटी बन जाता है. कंटेस्टेंट बिना कोई हरकत किए यहाँ से सेलिब्रिटी बनकर ही बाहर आते है. इस बार बिगबॉस के घर में मशहूर हरियाणवी रागिनी शैली की डांसर सपना चौधरी काफी चर्चाओं में है. शो में आने के बाद से ही सपना रोज किसी न किसी चर्चा का विषय बनी रहती है. हर रोज उनकी नई-नई कहानिया और विवाद सामने आते है.
हाल ही में सपना ने घर में पहली बार किसी कंटेस्टेंट के साथ अपनी जिंदगी के कुछ किस्से उजागर किए है. अपने संघर्ष भरे दिन काटने के बाद सपना ने बताया कि कैसे वो हर दिन रात में डांस प्रोग्राम करके सुबह स्कूल जाया करती थी. साथ ही सपना ने ये भी बताया कि किस तरह उनके माता-पिता ने घर से भागकर शादी की थी.
ये सभी किस्से सपना ने शो के कंटेस्टेंट प्रियंक शर्मा को बताए. जब सपना किचन में काम कर रही थी तो उन्होंने प्रियंक को बातो-बातो में बताया कि- वो 9वीं क्लास में पढ़ाई के दौरान से ही डांस कर रही हैं. ऐसा घर की खराब आर्थिक हालत की वजह से हुआ. दरअसल साल 2008 में उनके पिता का निधन हो गया था इसलिए आर्थिक मदद के चलते साल 2009, से उन्होंने डांस करने शुरू कर दिया था.

Post a Comment